{"_id":"56f2d3854f1c1b265cf14d24","slug":"new-power-station-approved-in-bulandshaher","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 नए बिजलीघरों को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 नए बिजलीघरों को मिली मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के त्योहार पर जनपद को शासन की तरफ से सौगात मिली है। जनपद में 17 नए बिजलीघरों को शासन की हरी झंडी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। नवंबर तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
गाजियाबाद चीफ इंजीनियर दफ्तर में आयोजित बैठक में चीफ इंजीनियर ने कहा कि बुलंदशहर में 17 नए बिजलीघरों के निर्माण को शासन की हरी झंडी मिल गई है। 85 करोड़ से बनने वाले इन बिजलीघरों को नवंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। टेंडर संबंधी प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।
बिजलीघर निर्माण से जनपद में काफी हद तक लो वोल्टेज और लोकल कटौती से निजात मिल सकेगी। नए बिजलीघर ककोड़, बीबीनगर, गुलावठी देहात, बुकलाना, करैथा, पालीपरतापुर, जहांगीराबाद देहात, स्यानाकलां, पहाड़पुर, वैर, औलीना आदि जगह पर इनका निर्माण किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाहा ने बताया कि बिजलीघर का निर्माण कार्य नवंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।