{"_id":"693eeca767ff333e8f07c1ec","slug":"neighbours-threaten-to-murder-the-groom-before-the-wedding-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-145322-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पड़ोसियों ने दी शादी से पूर्व दूल्हे पक्ष को हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पड़ोसियों ने दी शादी से पूर्व दूल्हे पक्ष को हत्या की धमकी
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रूकनसराय में रंजिश के चलते पड़ोसियों द्वारा एक परिवार की बेटी का रिश्ता तुड़वाने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुल्हन के पिता ने मोहल्ले के ही नौशाद और शहजाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली में मोहल्ला रूकनसराय निवासी पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के ही नौशाद व शहजाद उनके परिवार से रंजिश मानते हैं। पीड़ित पिता के अनुसार उन्होंने अपनी पुत्री का रिश्ता पहासू में तय किया है। अब आरोपी नौशाद व शहजाद उनकी पुत्री का रिश्ता तुड़वाने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपियों ने घर में घुसकर हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।