फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Neighbors attacked fatally after pet cat went missing

Bulandshahar News: पालतू बिल्ली के लापता होने पर पड़ोसियों पर किया जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायधारी में एक पालतू बिल्ली के गायब होने पर उसके मालिक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पड़ोसी के घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में मोहल्ला सरायधारी निवासी फरमान खान ने तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोसी रिजवान की पालतू बिल्ली तीन दिन पहले लापता हो गई थी। आरोप है कि बिल्ली गायब होने को लेकर 29 मई की रात को आरोपी रिजवान ने वसीम, शाहरुख, सुहेल, फारुख, आसिफ, अनस, मोटा सलमान, जावेद, समीर, मोटानी के साथ उसके घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित फरमान, उसकी भाभी वशीला, बच्चे लाडो, बिलाल, इरफान को बुरी तरह पीटा गया। हमले में परिवार के छह लोग घायल हो गए। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed