{"_id":"66e1cb91d408e9adb809316f","slug":"neighboring-uncle-raped-minor-niece-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-121749-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पड़ोसी चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पड़ोसी चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खानपुर। पड़ोसी चाचा ने 12 वर्षीय भतीजी के साथ खेत में दुष्कर्म किया। आरोपी के परिजनों ने फैसले के लिए दबाव बनाया और पुलिस से शिकायत नहीं करने दी। परिजनों ने फैसले को मानने से इन्कार कर दिया और मंगलवार को मामले में तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी घर से फरार है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है।
गांव निवासी बच्ची के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि जन्माष्टमी की रात पड़ोस का युवक उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया। वारदात के बाद बच्ची की तबियत खराब हो गई। जिसके चलते उसका उपचार कराना पड़ा। जब बच्ची से पूछताछ की गई तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। आरोपी के परिजन से शिकायत की तो उन्होंने फैसले के लिए दबाव बनाया। आरोपी एलआईसी का एजेंट भी है। पड़ोसी होने के चलते आरोपी का घर आना-जाना था, जिसके चलते बच्ची साथ चली गई थी। अब मंगलवार शाम को पीड़ित परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 व पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
चौकीदार पर वारदात छिपाने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के चौकीदार ने आरोपी को बचाने के लिए वारदात की जानकारी पुलिस को नहीं दी। आरोप है कि चौकीदार ने आरोपी युवक से रिश्वत भी ली। साथ ही पीड़ित परिवार पर फैसले के लिए दबाव भी बनाया।
विज्ञापन
प्रकरण में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - शंकर प्रसाद, एसपी सिटी