{"_id":"64bd5bbd7c3d2414bf093b34","slug":"negligence-somewhere-computer-class-closed-and-somewhere-cctv-messed-up-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-1930-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : कहीं कंप्यूटर कक्षा बंद तो कहीं सीसीटीवी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : कहीं कंप्यूटर कक्षा बंद तो कहीं सीसीटीवी खराब
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में संचालित हो रहे 16 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में लापरवाही बरती जा रही है। किसी स्कूल में कंप्यूटर कक्षा नहीं चल रही तो कहीं पर सीसीटीवी खराब हैं। कहीं छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण भी नहीं कराया गया तो कहीं चपरासी ड्यूटी नहीं कर रहा। सीडीओ के निर्देश पर हुए निरीक्षण में लापरवाही सामने आई।
मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना ने बताया कि जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की लगातार शिकायत मिल रही थी। इस पर टीम गठित कर पिछले दिनों सभी स्कूलों की जांच कराई गई। जांच के दौरान अनूपशहर में संचालित स्कूल का चपरासी दो माह से नदारद मिला। अरनिया स्थित स्कूल में कंप्यूटर की कक्षा संचालित नहीं मिली। यहां पर कंप्यूटर भी नहीं पाए गए। लखावटी के स्कूल में सीसीटीवी खराब मिले। डिबाई के स्कूल में छात्राओं का नहीं कराया स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया गया। जबकि प्रतिमाह छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण होना जरूरी है। जांच टीम ने अपनी जांच कर रिपोर्ट सौंप दी है।
बीएसए को निर्देश दिए हैं कि सभी कस्तूरबा स्कूलों की व्यवस्थाओं को सुधारा जाए। साथ ही अनूपशहर में दो माह से अनुपस्थित चल रहे चपरासी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्कूलों की सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।