{"_id":"67c48d685e7540eded017114","slug":"neeta-became-runner-up-in-the-marathon-held-in-bhubaneswar-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-130344-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भुवनेश्वर में हुई मैराथन में नीता बनीं उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भुवनेश्वर में हुई मैराथन में नीता बनीं उपविजेता
विज्ञापन
काल इंडिया भुवनेश्वर हाफ मैराथन में द्वितीय रनरअप का पुरस्कार के साथ नीता लोधी। स्त्रोत - स्वयं
बुलंदशहर/औरंगाबाद। लखावटी ब्लॉक क्षेत्र निवासी नीता लोधी भुवनेश्वर में आयोजित काल इंडिया भुवनेश्वर हाफ मैराथन में उपविजेता बनीं। उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि का चेक एवं मेडल देकर सम्मानित किया। नीता लोधी के सेकेंड रनरअप रहने पर परिजन एवं ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की।
लखावटी ब्लॉक क्षेत्र के गांव शेखपुर गढ़वा निवासी गरीब किसान राजेंद्र सिंह की बेटी नीता लोधी धावक हैं। नीता अब तक कई मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। नीता लोधी के भाई भी धावक हैं। अपने भाई से प्रेरणा लेकर ही वह भी धावक बनी हैं।
भाई योगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को उड़ीसा के भुवनेश्वर में काल इंडिया भुवनेश्वर हाफ मैराथन का आयोजन हुआ। इसमें 10 किमी मैराथन में नीता ने प्रतिभाग किया। 10 किमी की मैराथन नीता ने 34 मिनट 51 सेकेंड में पूरा कर दूसरे स्थान हासिल किया। बताया कि नीता ने इससे पूर्व दिसंबर में 39वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक, उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स में तीन हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, पांच हजार मीटर दौड़ में रजत पदक और नॉर्थ जोन में रजत पदक जीता था।