फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Needs bulldozers, demolished houses in Kajmpur Devli

काजमपुर देवली में गरजा बुलडोजर, ढहाए मकान

Mon, 19 Jun 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 19 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Needs bulldozers, demolished houses in Kajmpur Devli
अ‌तिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

तहसील सदर के गांव काजमपुर देवली और पोंथ में तहसीलदार ने ग्रामसभा की तालाब और कब्रिस्तान की 255 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के विरोध में कब्जाधारकों ने विरोध किया तो अफसरों ने धरपकड़ शुरू कर दी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

तहसीलदार जीत लाल सैनी रविवार को तालाब, ग्राम सभा और कबिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर पुलिस फोर्स के साथ काजमपुर देवली पहुंचे। वहां तालाब की जमीन पर पशुबाड़ा बना हुआ था। करीब 20 परिवारों के सरकारी भूमि पर बोंगे बिटोरे रखे हुए थे। तहसीलदार ने एक एक कार जेसीबी से अतिक्रमण गिरवा दिया।
विज्ञापन


अतिक्रमण चलता देख कुछ लोग विरोध पर उतर आए तो अफसरों ने सख्त रुख अपना लिया। कार्य में अवरोध पैदा कर रहे एक युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सब शांत हो गया। अफसरों ने करीब दो घंटा गांव में सघन अभियान चलाकर पोखर, कब्रिस्तान और ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब्रिस्तान पोखर और ग्राम सभा की जमीन को खाली कराने का प्रयास पहले भी किया गया था लेकिन विरोध के चलते बात नहीं बन सकी। तहसीलदार ने बताया कि जिन लोगों ने अतिक्रमण किया    हुआ था, उनको चिंहित कर लिया गया है।

वहीं औरंगाबाद के गांव पोंथ में 250 बीघा जमीन को मुक्त कराया गया। यहां ग्राम सभा की ढाई सौ बीघा जमीन दबंगों के कब्जे में थी। तहसीलदार ने बताया कि मामला रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा था। दो माह पहले कोर्ट ने फैसला प्रशासन के हक में सुना दिया। इसी क्रम में 250 बीघा ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है।


काजमपुर देवली में ग्राम सभा, कब्रिस्तान और पोखर की चार बीघा और पोंथ में 250 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया है। आगे भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। -जीतलाल सैनीतहसीलदार सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed