{"_id":"62487e47b7d1e11bc37c4066","slug":"navratra-bulandshahr-news-gbd2362813116","type":"story","status":"publish","title_hn":"या देवी सर्वभूतेषु मातृ रुपेण संस्थिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
या देवी सर्वभूतेषु मातृ रुपेण संस्थिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
या देवी सर्वभूतेषु मातृ रुपेण संस्थिता
बुलंदशहर। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए मंदिरों में भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं के जयकारों, घंटा और घड़ियालों की आवाज के साथ या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता मंत्र की गूंज रही। वहीं, घरों में विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। भक्तों में पूजा पाठ को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। भक्तों ने व्रत भी रखा।
नवरात्र के महापर्व में नौ दिनों तक मां आदिशक्ति के नौ रूपों की पूजा होती है। पहले दिन मां के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के दर्शन को लेकर देवीधामों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। शहर के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में राज राजेश्वर मंदिर, साठा देवी मंदिर, श्री सीताराम मंदिर, काली मंदिर, नर्वदेश्वर धाम मंदिर, खाटू श्याम मंदिर और शिव शक्ति मंदिर आदि देवीधामों में भोर से ही घंटे-घड़ियाल व वैदिक मंत्र गूंजने लगे। पुरोहितों ने मां का विधि-विधान से पूजन कर महाआरती की। दोपहर के समय पट बंद होने के बाद शाम को पट खुला तो दर्शन पूजन का क्रम फिर शुरू हो गया। इस दौरान भक्तों ने चुनरी, फल-फूल, नारियल समेत अन्य वस्तुएं चढ़ाकर मां की आराधना कर सुख व समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
अभिजित मुहूर्त में घर-घर घट स्थापना
आदिशक्ति के विशेष पूजन-अर्चन का महापर्व नवरात्र शनिवार से शुरू हुए। घरों और देवी मंदिरों में वैदिक मंत्रों के बीच घट स्थापना हुई। इसी के साथ लोगों ने नौ दिनों के अनुष्ठान का संकल्प लिया।
विज्ञापन
यहां भी हुई पूजा-अर्चना
अहार स्थित मां अवंतिका देवी मंदिर पर नवरात्र के दौरान मेले का आयोजन किया गया। पहले नवरात्र पर काफी भक्तों ने गंगा स्नान कर मां की पूजा अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक और पुलिस बल मौजूद रहा। शिकारपुर में माता के भक्तों ने पहले नवरात्र पर घटस्थापना के बाद मां शैलपुत्री की पूजा की। इस दौरान नगर स्थित काली मंदिर, नर्वदेश्वर मंदिर, कैलावन स्थित दुर्गा मंदिर आदि मंदिरों में पूजा अर्चना के भक्तों की भीड़ लगी रही। उधर, बुगरासी में भी पहले दिन देवी मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर चला। पहले नवरात्र पर घरों में पूजा अर्चना के बाद पथवारी पर जलाभिषेक किया गया। साथ ही मां दुर्गा की ज्योति जलाई गई। इसके अलावा औरंगाबाद, गुलावठी, डिबाई, अनूपशहर, खानपुर आदि स्थानों पर भी पूजा अर्चना की गई।