फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   navratra

नवरात्र : आज कन्या पूजन के साथ विदा होंगी मां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
navratra
अष्टमी पर शास्त्री नगर में कंजकों को भोजन कराती महिला श्रद्धालु। - फोटो : BULANDSHAHR
नवरात्र : आज कन्या पूजन के साथ विदा होंगी मां
विज्ञापन

बुलंदशहर। नवरात्र के आठवें दिन मां गौरी की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही भक्तों ने पूजा और हवन यज्ञ कर कन्या पूजन किया। इस दौरान कंजकों को उपहार आदि भी दिए गए। कुछ भक्तों ने मंदिरों पर जाकर पूजा-अर्चना की। बुधवार को नवमी मनाई जाएगी। दुर्गा नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी।

कोरोना संक्रमण के चलते नवरात्र पर अधिकांश मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहे। भक्तों ने घरों में मां के दर्शन करने के बाद सुख समृद्धि की कामना की। जो मंदिर खुले रहे, वहां पर भक्तों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मां के जयकारे लगाए। वहीं कोरोना संक्रमण के डर से इस बार भी कंजक कम मिलने पर लोगों ने निराश्रित कॉलोनी या गोआश्रय स्थल जाकर भोजन आदि वितरित किया। जो भक्त नवमी पूजन करते हैं, वह आज माता सिद्धिदात्री की पूजा के साथ व्रत संपन्न करेंगे। पंडित राज शर्मा ने बताया कि नवरात्र व्रत का पारण नवमी के अंतिम चरण में होगा। बुधवार सुबह पूजा का शुभ मुहूर्त 11.02 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed