फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nar-Narayan Seva Sansthan started the arrangement of cold water

Bulandshahar News: नर-नारायण सेवा संस्थान ने शुरू की ठंडे पानी की व्यवस्था

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से नर-नारायण सेवा संस्थान ने राहगीरों के लिए ठंडे और मीठे पानी की व्यवस्था शुरू की है। यह व्यवस्था 30 जून तक प्रतिदिन जारी रखी जाएगी। संस्थान के सचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि लाल कुआं स्थित लाला बालमुकुंद धर्मशाला के गेट पर राहगीरों को ठंडा व मीठा पानी पिलाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि संस्थान के सदस्य सेवा कार्य में सहयोग कर रहे हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर इस व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं। दोपहर के समय राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और बाजार आने वाले लोगों को काफी राहत मिल रही है। संस्थान पदाधिकारियों ने नगरवासियों से भीषण गर्मी में जरूरतमंद लोगों की मदद करने और अधिक से अधिक जनसेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed