{"_id":"68a0be5d5467e8e7b1057329","slug":"nanda-is-delighted-jai-kanhaiya-lal-ki-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-138939-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...
विज्ञापन
डिबाई के ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल में राधा-कृष्ण बने बच्चे। स्रोत: संस्थान
शनिवार आधी रात को 12 बजते ही मुरलीधर के प्राकट्य का शंखनाद तो भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। घंटे घड़ियाल और जयकारे लगने लगे। जन्मे हैं कृष्ण-कन्हाई, गोकुल में देखो बाजे बधाई..., हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की.., नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...भजनों पर भक्तजन झूमते नजर आए। इसके बाद कान्हा का पंचामृत से अभिषेक कर भोग लगाया गया।
नगर स्थित पंजाबी काॅलोनी में लगे मेले में राधा-कृष्ण की झांकी निकाली गई। इसी तरह मोहल्ला साठा, देवीपुरा, चांदपुर रोड, शिकारपुर बाईपास, भूड़ रोड, डीएम रोड समेत कई जगह देर रात तक कार्यक्रमों के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं।
जहांगीराबाद के बालाजी मंदिर, लाल कुंआ स्थित शीश महल, पड़ाव स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर, किला मंदिर, नन्ना गिरी मंदिर के अलावा नगर से लेकर देहात तक के सभी मंदिरों में विशेष कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। बच्चे राधा-कृष्ण के वेश में स्कूल पहुंचे। इस दौरान कई तरह की प्रतियोगिताएं भी हुईं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आवास विकास स्थित स्थानीय सेवा केंद्र से वैकुंठ के दृश्य की झांकियां निकाली गईं। सेक्रेड हार्ट्स स्कूल, निर्मला कान्वेंट स्कूल व गोड सेड स्कूल में भी जन्माष्टमी की धूमधाम रही।
वहीं, अहमदगढ़ क्षेत्र के ग्लोबल पब्लिक स्कूल खुदादिया व ओलंपियन पब्लिक स्कूल मुंमरेजपुर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाई गई। डिबाई श्रीराधा कृष्ण मंदिर भाट वाला में फूल बंगला का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरुण सिंघल ने किया।
इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी राकेश अग्रवाल, कपिल माहेश्वरी, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। श्री हरिधाम पथवारी देवालय, कैलाश ज्ञान मंदिर, लड्डू गोपाल मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, संकट मोचन मंदिर, दाऊजी मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, चामुंडा मंदिर श्री रघुनाथ मंदिर आदि में रंग-बिरंगी झालरों व फूलों से भव्य सजावट की गई।
देर रात तक मंदिरों में दर्शन को लोगों की कतार लगी रही। नरौरा और अनूपशहर में गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने उपवास रख कर गंगा नदी में डुबकी लगाकर पूजा की।
गंगा नदी में जलस्तर अधिक होने के कारण घाटों पर तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को नदी में सावधानी से स्नान करने के किए सचेत करते रहे। नगर के गांधी घाट, वासीघाट, नरवर घाट के अलावा राजघाट एवं रामघाट के गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं डुबकी लगाकर पूजन किया।