फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Names of defaulters will be pasted on power plants

Bulandshahar News: बिजलीघरों पर चस्पा किए जाएंगे बकायेदारों के नाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। बकायेदारों से बिल वसूली के लिए अब ऊर्जा निगम के अधिकारी नया कदम उठा रहे हैं। योजना के तहत जिले के 50 हजार से अधिक बड़े बकायेदारों की एक सूची बनाकर बिजलीघरों पर चस्पा की जाएगी। इसके लिए अधिकारी प्रत्येक बिजलीघर के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करा रहे हैं।


ऊर्जा निगम के बकायेदारों से बिल वसूली के लिए ओटीएस योजना चलाई गई थी। योजना के तहत जिले में 1.37 लाख उपभोक्ताओं ने 102.98 करोड़ रुपये का बिल जमा कराया था। जबकि अब भी जिले में 2.4 लाख उपभोक्ताओं पर करीब साढ़े तीन अरब रुपये का बिल बकाया है। इन बकायेदारों से बिल वसूलने के लिए अब ऊर्जा निगम की ओर से बिजलीघरों पर सूची चस्पा करने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में 50 हजार से अधिक बिल बकाया वाले 50 हजार उपभोक्ताओं की सूची तैयार की जानी है। इसके लिए चीफ इंजीनियर की ओर से सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि बकायेदारों की सूची तैयार करते हुए बिजलीघरों पर चस्पा कराई जाए। ऊर्जा निगम के चीफ इंजीनियर एके जायसवाल ने बताया कि बकायेदारों से बिल वसूली के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बिजलीघरों पर बकायेदारों के नाम चस्पा करने की योजना बनाई जा रही है। जल्द बड़े बकायेदारों के नामों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन






-बकायेदारों की स्थिति-

खंड का नाम कुल बकायेदार ओटीएस लाभान्वित
वर्तमान बकायेदार

खुर्जा

66333

20269


46064

षष्टम

37958

15848


22110

बुलंदशहर
26048

5956


20092

प्रथम

26763

13817

12946


स्याना
45034

15832

29202

पंचम

36040

10833


25207

तृतीय

43304

15529


27775

डिबाई

49974

20563

29411


जहांगीराबाद 46908

18476


28432

कुल
378362
137123

241239




(नोट – कुल बकायेदार ओटीएस योजना शुरू होने से पहले के हैं।)




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed