फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   muslims prayed for peace and harmony on first friday of ramjaan

अमन की दुआ में उठे हाथ

Fri, 10 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Fri, 10 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
muslims prayed for peace and harmony on first friday of ramjaan
रमजान - फोटो : अमर उजाला
धूप और गर्मी में भूख-प्यास की परवाह किए बगैर रोजेदारों ने रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की। रोजेदारों ने खुदा बंद करीम से अमनो-अमान की दुआ मांगी और मुफलिसों की मदद की। मस्जिदों में मासूम रोजेदारों की खासी तादाद रही।
विज्ञापन



शुक्रवार दिन निकलते ही रोजेदारों ने जुमे की नमाज की तैयारी शुरू की। समय से पहल गुस्ल कर रोजेदार मस्जिदोें में पहुंच गए और कुरान की आयतें पढ़ी। शहर की जामा मस्जिद समेत तमाम मसजिदें रोजेदारों से भर गईं। रोजेदारों ने तपती दोपहरी में जुमे की नमाज अदा की।
विज्ञापन


काला आम, भूड़ चौराहा, मऊखेड़ा, ऊपरकोट, नजीमपुरा, चार यार, कचहरी वाली मस्जिदों में रोजेदारों को जगह नहीं मिली। रोजेदारों ने धूप में खड़े होकर जुमे की नमाज पढ़ी। नमाज के बाद दुआ कराई गई। रोजेदारों ने देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गर्मी और उमस ने रोजेदारों को परेशान किया। गर्मी और प्यास का असर कम करने के लिए रोजेदोरों को सिर में पानी से तर कपड़े को रखते देखा गया। वहीं शाम को असर की नमाज के बाद रोजेदार इफ्तार के लिए खरीदारी के लिए बाजार मेें निकल गए।

रोजेदारों ने फल, खजूर, सब्जी, मिठाई, दूध डबल-रोटी और बर्फ आदि खरीदा। नमाज के बाद रोजेदारों ने मुफलिस और बेवा महिलाआें की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed