फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murderous conflict

जमीन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष और फायरिंग, सात घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:37 PM IST
सार

जमीन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष और फायरिंग, सात घायलऔरंगाबाद।पड़ोसी ने मकान बनाने के दौरान सामान ले जाने के लिए उस जमीन से रास्ता बना लिया था।मौके पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन

विस्तार

जमीन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष और फायरिंग, सात घायल
विज्ञापन

औरंगाबाद। अनामिका शुगर मिल रोड पर जमीन को लेकर सोमवार रात दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष पर फायरिंग करने और महिलाओं के साथ अभद्रता और एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि अनामिका शुगर मिल रोड पर उसकी आठ बीघा जमीन है। पड़ोसी ने मकान बनाने के दौरान सामान ले जाने के लिए उस जमीन से रास्ता बना लिया था। सोमवार रात करीब 10 बजे उस रास्ते पर वह ईंट का खड़ंजा बनवा रहा था। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, बंदूक से फायरिंग भी की। उसके घर की एक महिला के कपड़े फाड़ दिए। दूसरी महिला को घसीटकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। हमले में उसके घर के सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मुनेंद्र सिंह भी बीचबचाव के दौरान हाथ में सरिया लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षो से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

दो संप्रदायों से जुड़ा है मामला
मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव फैल गया। घटना के बाद थाने पहुंचे सपा नेता हाजी ताहिर मेवाती और महेश प्रजापति के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस पर पुलिस को दोनों पक्षों को थाने से बाहर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि के दबाव में नहीं हुई कार्रवाई
मामले में नगर पंचायत अधिकारियों पर एक जनप्रतिनिधि के दबाव में कार्रवाई न करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पिछले दो साल लगातार मुख्यमंत्री, डीएम, नगर पंचायत के अधिकारियों के पास मामले की शिकायत पहुंच रही थी। इसके बाबजूद अफसरों ने कोई समाधान नहीं कराया।

दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसी वजह से आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए हैं। एक पक्ष की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात की गई है। जल्द जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed