फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murdered wife and burnt her body

Bulandshahar News: पत्नी की हत्या कर शव को जलाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
murdered wife and burnt her body
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के बड़ागांव में दो दिन पहले पति ने अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद पकड़े जाने के डर से शव को जला दिया और अस्थियां जमीन में दबा दीं। इसमें मृतका की मां की शिकायत के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर अस्थियां जमीन से निकाली गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एमपी के जिला सिगरौली थाना गढ़वा निवासी शांति देवी ने बताया कि छह साल पहले उन्होंने अपनी 23 वर्षीय बेटी प्रियंका की शादी वहीं नौडिहवा गांव निवासी जयभगवान शर्मा के साथ की थी। इसके बाद दोनोंं जयभगवान शर्मा और प्रियंका शादी के बाद अरनिया के बड़ा गांव में रहने लगे। वहां पर जयभगवान शर्मा मजदूरी करता था। इनके अब चार वर्षीय बेटी भी है और प्रियंका आठ माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी जयभगवान शर्मा आए दिन दहेज की मांग को उसके साथ मारपीट करता था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। लगातार मांग के बाद पीड़िता की बेटी ने आरोपी को सोने का लोकेट, सोने की नथुनी, दो चांदी के गहने दे दिए थे। इसके बाद भी वह और रुपये मांग करता था। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। वह अरनिया पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरनिया थाना प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर जांच की गई। इसमें आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। इसमें आरोपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह शराब के नशे में घर आया था। तब उसकी और प्रियंका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसने प्रियंका को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान प्रियंका की मौत हो गई। पकड़े जाने के डर से वह गांव के जंगल में शव को ले गया और उसका जला दिया। इसके बाद वहीं पर उसकी अस्थियां जमीन में दबा दीं।


एसडीएम कमलेश गोयल ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार की मौजूदगी में मृतका की अस्थियां को जमीन से निकाला गया है, जो जांच के लिए भेजी गई है। डीएनए रिपोर्ट व अन्य जांच के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed