फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murdered arrest

मलखान हत्याकांड: पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
murdered arrest
मलखान हत्याकांड: पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन

नरसेना। थाना क्षेत्र के गांव करियारी में बुधवार रात को रंजिशन हुए मलखान सिंह हत्याकांड में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव करियारी निवासी मलखान सिंह (32) ने कुछ समय पूर्व गांव निवासी आरोपी युवक अफसर व अख्तर के खिलाफ एससी एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से आरोपी मलखान से रंजिश मानने लगे थे। बुधवार शाम को मलखान अपने घर पर ही मौजूद था। उस दौरान आरोपी अफसर व अख्तर उसके घर में घुस आए और मुकदमा वापस लेने को उस पर दबाव बनाया।
विज्ञापन

जिस पर मलखान ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी अपने अन्य साथी शनी, बंटी, राजेश और जोनी के साथ मलखान के घर में फिर से चाकू व अन्य धारदार हथियार लेकर घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से उसके सीने व पेट पर कई वार कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने थाने पर पहुंच कर हंगामा किया था। अब थाना पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी शनि, जौनी और राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ स्याना ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed