{"_id":"613e39078ebc3eb26a46423a","slug":"murder-threat-sikandrabad-news-gbd225783585","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी नहीं करने पर महिला पुलिसकर्मी को हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी नहीं करने पर महिला पुलिसकर्मी को हत्या की धमकी
विज्ञापन

चोला। पड़ोसी महिला पुलिसकर्मी को शादी नहीं करने पर दिल्ली पुलिस के सिपाही ने परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की मां ने आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि हाल ही में उसकी पुत्री यूपी पुलिस में भर्ती हुई है। फिलहाल वह मुरादाबाद में ट्रेनिंग कर रही है। बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक जो कि दिल्ली पुलिस में सिपाही है, उनकी बेटी पर जबरन शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। शादी नहीं करने और बेटी का रिश्ता कही और करने पर उन्हें परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे रहा है। धमकी के चलते वह और उसका परिवार मानसिक तनाव में है। पीड़िता ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।