{"_id":"627d382ee881477afb0e11df","slug":"murder-sikandrabad-news-gbd2383000168","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी न बेचने पर साझेदारों ने करवाई कारोबारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी न बेचने पर साझेदारों ने करवाई कारोबारी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी न बेचने पर साझेदारों ने करवाई कारोबारी की हत्या
खुर्जा। फैक्टरी न बेचने पर साझेदारों ने ही पॉटरी कारोबारी कालीचरण की हत्या करवाई है। कारोबारी के बेटे शिवा ने यह आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दोनों ने उसके पिता की हत्या कर मजदूर अशोक को फंसा दिया। हत्या के बाद से ही दोनों साझेदार फराह हैं।
समसपुर गांव निवासी कालीचरण यूपी पुलिस में सिपाही थे। साल 2015 में रायबरेली में तैनाती के दौरान उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद कालीचरण ने अपने दोस्त संजू त्यागी और प्रदीप कुमार के साथ हसनगढ़ गांव के पास कुल्हड़ बनाने का कारखाना शुरू किया था। कालीचरण के बेटे शिवा ने बताया कि पिछले 3 महीने से संजू त्यागी और प्रदीप कुमार पिता पर कारखाना बेचने का दबाव बना रहे थे। इसके लिए पिता राजी नहीं थे। कारखाना नहीं बेचने पर संजू त्यागी और प्रदीप कारोबार में लगाई गई रकम वापस मांग रहे थे। रकम नहीं देने पर दोनों ने मंगलवार रात उसके पिता की हत्या कर दी और मजदूर अशोक को फंसा दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि परिचितों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की बात कुबूलने पर बुधवार को मजदूर अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया था।