{"_id":"6054e2398ebc3edb5372ff96","slug":"murder-in-radhakunj-colony-bulandshahr-news-gbd215716277","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधी मकान में ईंट से वार कर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधी मकान में ईंट से वार कर युवक की हत्या
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : SIKANDRABAD
निर्माणाधी मकान में ईंट से वार कर युवक की हत्या
सिकंदराबाद। राधाकृष्ण कुंज कॉलोनी के एक निर्माणाधीन मकान में युवक की ईंटों से हमला कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह कॉलोनी के केयरटेकर की सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी, सीओ ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन पहचान नहीं हो पाई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा में जुनैदपुर निवासी अरुण यादव राधाकुंज कॉलोनी के नाम से नई कॉलोनी विकसित कर रहे हैं। कॉलोनी में कुछ ही परिवार रहते हैं। मकानों की एक दूसरे से काफी दूरी है। खुर्जा गेट चौकी प्रभारी ब्रजेश यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कॉलोनी के केयरटेकर ने निर्माणाधीन एक मकान में किसी युवक का लहूलुहान शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। निर्माणाधीन बिल्डिंग के प्रथम तल पर करीब 21 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव पड़ा था। पास ही खून से सनी दो ईंट सफेद रंग की शर्ट और काली पेंट पड़ी हुई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। कुछ देर बाद शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया गया।
ईंट से सिर और चेहरे पर किए वार
पुलिस के मुताबिक युवक के सिर और चेहरे पर ईंट से वार किए गए हैं। युवक के दाहिने हाथ पर एएस गुदा हुआ है। पुलिस इसी को दिखाकर युवक की पहचान कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बहुत जरूरत है, लड़के को भेज रहा हूं, रुपये दे देना
पुलिस ने बताया कि शव के पास से एक पर्ची भी मिली है। पर्ची पर लिखा था कि बहुत परेशान हूं, रुपयों की जरूरत है। लड़का भेज रहा हूं, रुपये दे देना। पर्ची पर खेड़ी अगौता लिखा हुआ था।
रात में ही हुई हुई हत्या
केयर टेकर ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह मकान को चेक करने के बाद घर चला गया था। उस समय मकान में कोई नहीं था। सुबह जब वह ड्यूटी पर लौटा तो मकान में लहूलुहान हालत में शव पड़े हुए देखा। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या रात में किसी समय की गई है।
तीन शवों की पुलिस अब तक नहीं कर पाई पहचान
सिकंदराबाद। नगर क्षेत्र में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। नेशनल हाईवे-91 पर स्थित गुर्जर चौक के पास प्लाटिंग कर रहे लोगों ने सात फरवरी की सुबह सड़क किनारे लावारिस बैग में एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। लेकिन अभी तक पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा पाई है। इसके अलावा गत 24 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के गांव बौढा निवासी सोहनपाल ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया था कि गांव के बाहर करीब दो सौ मीटर की दूरी पर खाली पड़ी जगह में उसके बिटोरे रखे हुए हैं। 23 फरवरी की रात में करीब आठ बजे उसके बिटोरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। आग से अधिकांश बिटोरा जलकर राख हो गया था। 24 फरवरी की शाम वह बिटोरे के बचे हुए अधजले उपलों को राख से अलग कर रहा था। इसी दौरान उसे राख में किसी जले हुए शव के अवशेष दिखाई दिए। पुलिस अब तक यह नहीं पता लगा पाई कि अवशेष मनुष्य के हैं या किसी पशु के। इसके अलावा गत 14 मार्च की दोपहर सिकंदराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर कटाखेड़ा के पास नाले में एक युवक का शव मिला था। सफाई कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस अभी तक शव की पहचान नहीं करा पाई है।