फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murder in bulandshahar

हिस्ट्रीशीटर चाचा ने भतीजे की गोली मारकर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
murder in bulandshahar
मृतक दयाराम - फोटो : BULANDSHAHR
हिस्ट्रीशीटर चाचा ने भतीजे को गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन

नरौरा। मोहल्ला सुंदर नगरी में हिस्ट्रीशीटर चाचा ने अपने पुत्र के साथ मिलकर दिनदहाड़े अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस अधिकारी व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर व उसके पुुत्र को दबोच लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी निवासी 35 वर्षीय दयाराम शनिवार दोपहर में गांव में अपने घेर में चारपाई पर लेटकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान वहां हाथ में तमंचा लेकर दयाराम निषाद का हिस्ट्रीशीटर चाचा डोरीलाल पुत्र कुंवरसैन अपने पुत्र प्रीतम के साथ पहुंचा। वहां पहुंचते ही डोरीलाल ने चारपाई पर लेटे दयाराम निषाद के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। साथ ही आरोपी ने सीने में गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को एनएपीएस चिकित्सालय ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी देहात हरेंद्र कुमार व सीओ डिबाई वंदना शर्मा मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने आलाकत्ल (तमंचा) भी बरामद कर लिया है। देर रात तक पुलिस दोनों आरोपियों से घटना का कारण जानने के लिए पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन

-------------
चार माह पूर्व बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार आरोपी हिस्ट्रीशीटर डोरीलाल व दयाराम में लगभग चार माह पूर्व जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मोहल्ले के संभ्रातजनों ने बंटवारा कराकर आपस में दोनों के बीच फैसला करा दिया था। मृतक की पत्नी कलावती ने बताया कि फिलहाल इनमें आपस में कोई कहासुनी तक नहीं हुई है। शनिवार को अचानक घेर मेें दयाराम के चारपाई पर सोने के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
गांव में हो रही तरह तरह की चर्चा
हिस्ट्रीशीटर द्वारा सगे भतीजे की गोली मारकर हत्या कर रिश्तों का भी कत्ल कर दिया। जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चाएं जोरों पर हैं। लोग सगे चाचा द्वारा भतीजे को मौत के घाट उतारने की खबर जानकर हतप्रभ रहे। वहीं, पुलिस भी मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
----------
फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जुटाए साक्ष्य
मामले की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और गहनता से जांच पड़ताल की है। इस दौरान टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं। जो कि विवेचना के दौरान पुलिस के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।
-----------
मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया
दयाराम के घर में उसकी पत्नी व तीन मासूम बच्चियां थीं। पांच वर्षीय अंजलि, तीन वर्षीय पूनम व एक वर्षीय महक ही दयाराम के जीवन की रौनक थीं। लेकिन, शनिवार दोपहर को दयाराम की हत्या के बाद तीनों मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

-----------
मृत दयाराम की पत्नी कलावती की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर डोरीलाल व उसके पुत्र प्रीतम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नामजद हिस्ट्रीशीटर डोरीलाल व उसके पुत्र प्रीतम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
हरेंद्र कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed