फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Murder committed on suspicion of talking to the wife.

Bulandshahar News: पत्नी से बात करने के शक में की गई हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Murder committed on suspicion of talking to the wife.
सिकंदराबाद पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी रवि भाअी। स्रोत: पुलिस
बुलंदशहर। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव रवित की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पत्नी से फोन पर बात करने के शक में आरोपी रवि भाटी और उसके पुत्र निखिल ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि मृतक के भतीजे के आरोपी रवि की पत्नी से संबंध थे।
विज्ञापन

आरोपियों शक था कि रवित भी फोन पर उससे बात करता है। इस कारण उसकी पत्नी उनके पास नहीं आ रही है। पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पुत्र निखिल अभी फरार है।
विज्ञापन

सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव धौलड़ी गांव निवासी रवित का शव 13 मई बुधवार को सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र के गांव शेरपुर के श्मशान में मिला था। रवित बिजली विभाग में ठेकेदारी करते थे। शव मिलने के बाद भाई मोहित कुमार ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा स्वाट टीम को लगाया गया था। जांच के दौरान गांव शेरपुर निवासी रवि भाटी का नाम प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रवि भाटी को शनिवार को तिलबेगमपुर बंबे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रवि भाटी ने बताया कि रवित व उनका भतीजा अनुज उसके पड़ोस के मकान में किराए पर रहते थे। उसने अपनी पत्नी को अनुज से कई बार बात करते हुए देख लिया था।
26 जनवरी 2026 की रात में उसने पत्नी को अनुज के कमरे से निकलते देखा था। जिससे उसे शक हो गया था कि उसकी पत्नी के अनुज के साथ संबंध हैं। इसी बात को लेकर उसके और पत्नी के बीच विवाद रहने लगा।
भाटी ने पुलिस को बताया कि विवाद के चलते वह पत्नी को उसके मायके छोड़ आए। बाद में उसने पत्नी से कई बार वापस घर आने के लिए कहा मगर वह नहीं लौटी। इससे उसे शक हुआ कि रवित और अनुज उसकी पत्नी से फोन पर बात करते हैं और उसे वापस नही आने दे रहे हैं। मंगलवार की रात में रवित फोन पर बात करते हुए शेरपुर बंबे पर टहल रहे थे।

वह और उनका पुत्र निखिल उन्हें बातों में लगाकर अपने साथ श्मशान की ओर ले गए। जहां उन्होंने चुन्नी से रवित का मुंह दबा दिया और उनके पुत्र ने सिर पर डंडे से वार करके हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि घटना में प्रयुक्त चुन्नी बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed