{"_id":"6310e516f3a1f3191523eab6","slug":"murder-bulandshahr-news-gbd243875954","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर चाकू से गोदकर युवक की हत्या के बाद तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर चाकू से गोदकर युवक की हत्या के बाद तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर चाकू से गोदकर युवक की हत्या के बाद तनाव
नरसेना। करियारी गांव में बुधवार देर शाम घर में घुसकर युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। बृहस्पतिवार सुबह परिजनोें और ग्रामीणों ने थाने में शव रखकर करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव करियारी निवासी ऊदल सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई मलखान सिंह (32) का कुछ समय पूर्व गांव निवासी युवक अफसर व अख्तर से विवाद हुआ था। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था। मलखान ने आरोपियों के खिलाफ थाना नरसेना में एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से आरोपी मलखान से रंजिश मानने लगे थे।
बुधवार शाम को मलखान अपने घर पर मौजूद था। उस दौरान आरोपी अफसर व अख्तर घर में घुस आए और मुकदमा वापस लेने की मांग की। मलखान के इनकार करने पर आरोपी उसे धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर बाद आरोपी अपने अन्य साथी शनी, बंटी, राजेश और जॉनी के साथ चाकू व अन्य धारदार हथियार फिर से मलखान के घर में घुस आए। उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर चाकू से उसके सीने व पेट पर कई वार कर मरणासन्न कर दिया। अन्य लोगों को एकत्रित होते हुए देख आरोपी भविष्य में भुगत लेने की धमकी देकर भाग निकले। इसके बाद परिजन मलखान को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर थाने पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना परिसर में परिजनों और ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। सीओ स्याना वंदना शर्मा ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन भी परिजनों को दिया है।
थाने में बेहोश हुई मां
बेटे की मौत के बाद थाने पहुंची मां बार-बार बेहोश हो रही थी। जवान बेटे की मौत का सदमा बाला देवी सहन नहीं कर पा रही थी। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
किरयावली गांव में घूमती रही डॉयल 112
युवक की हत्या की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस गांव करियारी की जगह गांव किरयावली में घूमती रही। बाद में पुलिस गांव करियारी पहुंची।
दो समुदाय से जुड़ा मामला
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण वारदात के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। बृहस्पतिवार दोपहर को मृतक का अंतिम संस्कार भी पुलिस सुरक्षा के बीच किया गया।
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। - वंदना शर्मा, सीओ स्याना