{"_id":"630a5413a88b711d8b1d1cab","slug":"murder-bulandshahr-news-gbd2436212154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में युवक की रॉड से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में युवक की रॉड से पीटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के विवाद में युवक की रॉड से पीटकर हत्या
डिबाई। गांव खुशालाबाद में बच्चों के विवाद के बाद एक युवक की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिजनों ने पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
कर्णवास मार्ग पर खुशालाबाद निवासी 27 वर्षीय राजकुमार गांव में सब्जी बेचता था। परिजनों के मुताबिक राजकुमार के बड़े भाई के बच्चों और पड़ोसी के बच्चों में एक सप्ताह पहले खेल-खेल में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच दो बार कहासुनी और गाली गलौज हुई थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार देर रात फिर से कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने राजकुमार को अपने घर के अहाते में खींच लिया और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक राजकुमार अविवाहित था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मामले में पुलिस ने आरोपी अनिल, राजू, शिवदयाल, रामकृष्ण और प्रेमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
होली पर ही गांव लौटा था राजकुमार
परिजनों ने बताया कि राजकुमार जयपुर में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। होली पर गांव आने के बाद वह वापस नहीं गया। उसने आम के बाग में नौकरी की और फिर गांव में ही सब्जी बेचने का काम करने लगा था। परिजनों के मुताबिक राजकुमार काफी तंदुरुस्त था और दो-तीन लोगों को अपने दम पर हराने की काबिलियत रखता था। ऐसे में माना जा रहा है कि पांच या इससे अधिक लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
प्रकरण में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्चों के विवाद के बाद युवक की हत्या की बात सामने आई है। आगे की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। - वरुण कुमार सिंह, सीओ, डिबाई