फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murder

प्रेम विवाह करने वाली महिला की हत्या कर नाले में फेंका शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
murder
प्रेम विवाह करने वाली महिला की हत्या कर नाले में फेंका शव
विज्ञापन

सिकंदराबाद। अंतरजातीय युवक से प्रेम विवाह करने वाली सोनम की हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर नाले में पड़ा मिला है। शरीर पर तेजाब से जलाने के निशान भी मिले हैं। सोनम के पिता ने उसके पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति विशाल दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी विजयपाल ने बताया कि उनकी बेटी सोनम (23) ने तीन साल पहले बुलंदशहर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कारौली निवासी अंतरजातीय युवक विशाल से प्रेम विवाह किया था। विशाल नगर पालिका सिकंदराबाद में संविदा सफाईकर्मी है। सोनम उनके बराबर के मकान में ही पति के साथ किराये पर रहती थी। शादी के बाद विशाल ने काम करना छोड़ दिया था। घर के खर्च को लेकर वह हमेशा सोनम के साथ झगड़ा करता था। शुक्रवार रात भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद रात करीब दो बजे सोनम ने घर पहुंचकर उन्हें जानकारी दी थी, इसके बाद वापस पति के पास चली गई थी। तभी से वह लापता थी। पुलिस को सूचना दिए बगैर वह उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह राहगीरों ने खत्रीवाड़ा स्थित पानी की टंकी के पास नाले में एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त सोनम के रूप में हुई। सोनम की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। विजयपाल ने पति विशाल पर सोनम की हत्या कर नाले में शव को फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति विशाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर तेजाब से जलाने के निशान
विजयपाल ने बताया कि सोनम के शरीर पर तेजाब से जलाने के निशान थे। जिस स्थान पर उसका शव मिला, वहां पानी भी बहुत कम था। वहां डूबने से किसी की मौत नहीं हो सकती। उन्होंने आशंका जताई है कि सोनम की उसके पति ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हत्या कर शव को नाले में फेंका है।
दो माह के बेटे के सिर से उठा मां का साया
सोनम की अचानक मौत से उसके दो माह के दुधमुंहे बेटे के सिर से मां का साया उठ गया है। मां को नहीं पाकर मासूम का रो-रोककर बुरा हाल है। सोनम के मायके के लोग उसे चुप कराने का प्रयास करते नजर आए। परिवार के लोग जहां बेटी की मौत से सदमे में हैं, वहीं उन्हें दो माह के मासूम के पालन-पोषण और उसके भविष्य की चिंता भी सता रही है।
विशाल की बुरी आदतों को लेकर अक्सर होता था झगड़ा
परिजनों का आरोप है कि विशाल की बुरी आदतों को लेकर सोनम से उसका अक्सर झगड़ा होता था। अपनी बुरी आदतों के चलते विशाल ने घर का सामान भी बेच दिया था। तीन दिन पूर्व उसने सोनम का मोबाइल भी किसी के पास गिरवी रख दिया था।

तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed