फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murder

सीने में पेचकस घोंपकर युवक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
murder
सीने में पेचकस घोंपकर युवक की हत्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम में किराए के मकान में रहने वाले तीन युवकों के बीच किराया देने को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान आरोपी युवक ने साथी के सीने पर पेचकस से हमला कर दिया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जखैता निवासी सचिन (24) अपने छोटे भाई वीरेंद्र के साथ मेले में बच्चों के खिलौने आदि बेचने का काम करता था। दोनों ही भाई पैर से दिव्यांग हैं। बताया गया कि बीते कुछ समय से दोनों भाई अपने एक साथी अमित कुमार सैनी उर्फ डोडो के साथ नगर कोतवाली के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी मुस्तकीम के घर पर किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। शुक्रवार को तीनों युवक कमरे पर शाम से ही शराब पी रहे थे। इसी दौरान सचिन और अमित के बीच मकान का किराया देने को लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों एक दूसरे से किराया देने पर अड़ गए। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी अमित ने कमरे में रखे एक पेचकस से सचिन के सीने के बाईं ओर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल होकर गिर गया। शोरशराबा होने पर मकान मालिक व अन्य लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन, उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। शनिवार देर शाम तहरीर मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, साथ ही घटनास्थल पर भी जांच पड़ताल की है। रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक अमित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विवाद के बाद भी साथ पी थी शराब
पुलिस की जांच में सामने आया है कि सचिन और अमित के बीच शराब पीने के दौरान ही किराए को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद वह दोनों शराब खत्म होने पर फिर से शराब लेकर आए और उसे भी पीने लगे। तभी फिर से किराए को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। जिसके बाद अमित ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed