फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Murder

शक में चार माह के बेटे की हत्या कर बीवी पर लगा दिया इल्जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Murder
स्याना में 4 माह के मासूम अयान का हत्यारोपी पिता दानिश। - फोटो : BULANDSHAHR
शक में चार माह के बेटे की हत्या कर बीवी पर लगा दिया इल्जाम
विज्ञापन

स्याना। मोहल्ला नंदपुरी में एक युवक ने अपने चार माह के पुत्र की हत्या कर पत्नी पर इल्जाम लगा दिया। पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो सच सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि नंदपुरी निवासी मजदूर दानिश शुक्रवार सुबह चार माह के अपने पुत्र अयान को अचेतावस्था में लेकर सीएचसी स्याना पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने अयान को मृत घोषित कर दिया। अयान के गले पर कुछ निशान देखकर चिकित्सकों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से जांच की। देर शाम पुलिस ने शक होने पर आरोपी दानिश से जब गहनता से पूछताछ की तो उसने पुत्र की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। साथ ही उसने बताया कि उसने पत्नी से हुए विवाद के बाद बेटे का गला दबाया था।
विज्ञापन

प्रेमी के साथ रहना चाहती थी पत्नी
आरोपी दानिश ने पूछताछ में बताया कि उसका पत्नी से बीते काफी समय से विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी करीब पांच माह पूर्व प्रेमी के साथ चली गई थी। उस दौरान उसका बड़ा पुत्र चार वर्षीय सादाम ही था। कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी ने अयान का जन्म दिया था। करीब एक सप्ताह पूर्व ही वह अपनी पत्नी को वापस लेकर घर आया था। लेकिन, दोनों में फिर विवाद हो गया। उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। इसी के चलते बृहस्पतिवार रात दोनों का विवाद हुआ। साथ ही शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उसकी पत्नी अपने पुत्रों को साथ लेकर घर से जा रही थी। उसी दौरान गुस्साए दानिश ने अयान का गला दबा दिया। जिससे वह अचेत हो गया। उसकी पत्नी बड़े पुत्र को साथ लेकर चली गई। जब, वह अयान को अस्पताल लेकर पहुंचा तो उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पत्नी पर लगाया था हत्या का आरोप
आरोपी दानिश ने सुबह मौके पर पहुंची पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी ने अयान की हत्या की है। जिसके बाद वह अपने बड़े पुत्र को साथ लेकर प्रेमी के साथ भाग निकली। पुलिस ने मामले में छानबीन की और देर शाम उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। पत्नी ने बताया कि दानिश ने उसके सामने ही अयान का गला दबाया था। लेकिन, वह उसे बेहोश समझ कर घर से बड़े पुत्र को लेकर चली गई। उसे यह उम्मीद नहीं थी कि उसके पुत्र अयान की मौत हो चुकी है।
आरोपी को शक प्रेमी के हैं बच्चे
जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी को शक था कि दोनों बच्चे उसकी पत्नी के प्रेमी के हैं। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को इस बाबत भी बताया कि वह पिता नहीं बन सकता है। इसी के चलते उसका अपनी पत्नी से आए दिन विवाद चलता रहता था।

दानिश ने ही अपने चार माह के पुत्र अयान की गला दबाकर हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed