फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Municipality will build urinals and toilets in the market and city

Bulandshahar News: बाजार और शहर में यूरिनल और टॉयलेट बनवाएगी नगर पालिका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकारपुर। शहर के विभिन्न क्षेत्र और बाजारों में लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए नगर पालिका यूरिनल और टॉयलेट लगवाएगी। इसके अलावा रामलीला मैदान में लगने वाले साप्ताहिक बाजार का ठेका उठाने के प्रस्ताव समेत कुल 24 प्रस्तावों पर सभासदों ने चर्चा करते हुए सहमति दी है।

शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत विकास कार्यों के प्रस्ताव शासन को भेजे जाने पर सभासदों ने चर्चा की और विभिन्न क्षेत्रों के प्रस्ताव शामिल करने के साथ स्वीकृति दी। इसके बाद सभी सभासदों के नाम स्टील साइन बोर्ड पर स्थापित करने, वॉटर टैंकर, सीवर सेक्शन, जेसीबी, स्काइलिफ्ट समेत अन्य वाहनों को किराए पर भेजे जाने के रेट निर्धारित करने को लेकर सभासदों ने चर्चा की। वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु नगर के विभिन्न अंत्येष्टि स्थलों के सौंदर्यीकरण पर करीब एक करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने, जल निकासी कार्य योजना के सापेक्ष राज्य सेक्टर के अंतर्गत प्रस्ताव शासन को भेजने, नगरीय पेयजल योजना के अंतर्गत नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छ जलापूर्ति हेतु वाटर कूलर पानी की पाइप लाइन, समरसेबल की स्थापना कराने को भी सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई कर्मियों को गर्मी से बचाव के लिए अंगोछा(गमछा) दिए जाने, मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा की दलित बस्ती ढोरी चौक में महापुरुष की प्रतिमा लगाए जाने, नगर पालिका की पुरानी दुकानों का किराया वृद्धि पर विचार एवं आवंटित की मृत्यु उपरांत पुनः नीलामी या बाजारी दर पर किराया आरोपित करने को लेकर भी सभासदों ने अपनी सहमति दी। नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी ने बताया कि विकास कार्यों के प्रस्ताव पर शासन से सहमति ली जाएगी। बैठक में अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह, धीरज शर्मा, मो कासिम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed