फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Municipality could not create vending zone even in a month

Bulandshahar News: एक माह में भी वेंडिंग जोन नहीं बना सकी पालिका, जाम से जूझ रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। वेंडिंग जोन के अभाव में शहर की सड़कों और बाजारों में जाम से लोगों को परेशानी हो रही है। सामान्य दिनों में भी जाम से परेशान लोग और व्यापारियों को त्योहारी सीजन में और परेशानी झेलनी पड़ेगी। त्योहारी सीजन से पहले लोगों को जाम से बचाने के लिए वेंडिंग जोन बनाने के लिए कदम नहीं उठाए गए हैं। इसके अलावा निर्धारित पार्किंग के अलावा सड़क पर खड़े वाहन भी जाम का कारण बन रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से भी इन वाहनों के चालान करने की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


रविवार को शहर की सड़कों पर जाम से लोगों को परेशानी हुई। नगर के अंसारी रोड, चौक बाजार, सराफा बाजार, अंबर सिनेमा रोड, खुर्जा अड्डा, मेडिसिन मार्केट समेत अन्य बाजारों में जाम से लोगों को परेशानी हुई। जबकि 20 जुलाई को आयोजित बोर्ड बैठक में नगर पालिका की ओर से शहर में छह स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने के लिए प्रस्ताव रखा था। शहर को जाम से बचाने और व्यापारियों के हित में वेंडिंग जोन बनाने और इन्हें विकसित करने के लिए साढ़े छह लाख रुपये खर्च किए जाने के लिए सभासदों ने भी सर्वसम्मति से इसे पास किया था, लेकिन तीन सप्ताह से अधिक बीतने और त्योहारी सीजन नजदीक होने के बाद भी वेंडिंग जोन को निर्धारित करने के लिए नगर पालिका की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। ऐसे में अब त्योहारी सीजन के दौरान लोगों को बाजार में आने पर जाम से परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन

जाम और सड़कों के जर्जर होने के कारण लोगों की परेशानी दोगुना होगी। वेंडिंग जोन निर्धारित न होने के चलते सड़कों के किनारे लगी रेहड़ी, ठेली-खोमची तथा अवैध रूप से संचालित पार्किंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इसके अलावा चौक बाजार, अंसारी रोड, काली नदी रोड, डिप्टी गंज, बूरा बाजार समेत अन्य बाजारों में अतिक्रमण भी जाम का अहम कारण बना हुआ है। नगर पालिका टीम की कार्रवाई के बाद ही व्यापारियों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



न पुलिस न नगर पालिका कर रही कार्रवाई

सड़क किनारे संचालित हो रहे रेहड़ी-खोमचे को हटाने के लिए नगर पालिका की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके अलावा ट्रेफिक पुलिस की ओर से सड़क किनारे खड़े वाहनों, कार-बाइकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि पुरानी जेल परिसर के सामने से लेकर अंसारी रोड चौराहा होते हुए रोडवेज बस अड्डे तक सड़क के दोनों ओर ठेली-रेहड़ी के साथ अवैध रूप से वाहन खड़े रहते हैं।



अस्थाई पार्किंग बनी टैक्सी स्टैंड

नगर में सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ा करने से रोकने के लिए पुरानी जेल परिसर, मोतीबाग समेत अन्य स्थानों पर अस्थाई पार्किंग बनाई गई थी। पुरानी जेल परिसर और मोती बाग परिसर में बनी अस्थाई पार्किंग में अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहा है। एक ओर तो शासन की ओर से अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अस्थाई पार्किंग टैक्सी स्टैंड संचालकों के लिए मुफीद साबित हुई। इसके चलते अब पार्किंग में लोगों के वाहनों के बजाए टैक्सी खड़ी की जा रही है।




इन स्थानों पर बनाए जाने हैं वेंडिंग जोन ---

- नुमाईश फ्लाईओवर के नीचे दोनों ओर

- मोती बाग बच्चा पार्क के पास

- बीएसएनएल कार्यालय के सामने रोड पटरी पर

- काली नदी पुल स्थित बाबू कल्याण सिंह पार्क के दोनों ओर

- जलकर परिसर रोड पटरी पर, रोडवेज बस स्टैंड रोड पटरी पर

- स्याना बस अड्डा, अनूपशहर बस अड्डा

- शिकारपुर बस अड्डा पर



कोट ---

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। त्योहारी सीजन से पहले जाम से राहत दिलाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। वेंडिंग जोन बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इन्हें निर्धारित करते हुए व्यवस्था बनाई जाएगी। --- डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed