फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Municipal Corporation shop

30 गुना तक बढ़ेगा नगर पालिका की दुकानों का किराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:09 PM IST
सार

30 गुना तक बढ़ेगा नगर पालिका की दुकानों का किराया बुलंदशहर।इस आदेश पर दुकानों का किराया बढ़ाया जाता है तो करीब दो सौ दुकानों का किराया बढ़कर तीन से सात हजार प्रतिमाह तक पहुंच जाएगा।पुराने किराये में करीब 30 गुना तक वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन
Municipal Corporation shop

विस्तार

30 गुना तक बढ़ेगा नगर पालिका की दुकानों का किराया
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर पालिका की दुकानों का किराया बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। कमिश्नर ने डीएम को 1997 के सर्किल रेट के अनुसार किराया निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। इससे दुकानों का किराया करीब 30 गुना तक बढ़ेगा।
नगर पालिक ने 40 वर्ष पहले शहर में विभिन्न स्थानों पर दुकानों का निर्माण कराया था। इन दुकानों का वर्तमान में किराया अधिकतम 250 से 300 रुपये ही है। नगर पालिका ने किराया बढ़ाने का प्रयास किया तो 190 व्यापारी हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने मामले में मंडलायुक्त को आदेश दिए थे कि प्रकरण की सुनवाई करते हुए नगर पालिका की आय बढ़ाने और व्यापारियों के हित में आवश्यक कदम उठाए जाएं। अब मंडलायुक्त ने डीएम को आदेश जारी किए हैं कि 10 फरवरी 1997 के सर्किल रेट के मुताबिक दुकानों का किराया निर्धारण किया जाए। इस आदेश पर दुकानों का किराया बढ़ाया जाता है तो करीब दो सौ दुकानों का किराया बढ़कर तीन से सात हजार प्रतिमाह तक पहुंच जाएगा। पुराने किराये में करीब 30 गुना तक वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक काला आम स्थित तुलसी मार्केट की 45, सुभाष मार्केट की 48, स्याना अड्डा मार्केट की आठ, डिप्टी गंज मार्केट की 25, गुरुद्वारा की चार, लाल तालाब सब्जी मंडी मार्केट की 14, कचहरी की 16, अस्पताल के पास स्थित मार्केट की 32 दुकानों और 24 छतों, जलकल मार्केट की 14, सरायधारी पुल के पास पांच, मदरसा मार्केट की चार और खुर्जा अड्डा मार्केट की 22 दुकानों समेत करीब 190 दुकानों का किराया बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed