फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Motorcyclist killed after being hit by a bull; wedding was 25 days away.

Bulandshahar News: सांड़ की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 25 दिन बाद थी शादी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by a bull; wedding was 25 days away.
पहासू में हुए सड़क हादसे में मृतक दीपांशु का फाइल फोटो। स्रोत: फाइल फोटो
पहासू। कस्बा क्षेत्र में मुकर्रम इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार रात को सांड की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी मौसी की शादी समारोह से घर लौट रहा था और अगले महीने 22 जुलाई को युवक की शादी थी। घटना के बाद से युवक के घर और ननिहाल दोनों जगह मातम पसर गया।
विज्ञापन


शिकारपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुफ्तीबाड़ा निवासी भूपेश ने बताया कि उनके बेटे दीपांशु (22) नौकरी करते थे। अगले महीने ही 22 जुलाई को उनकी शादी थी। घर पर तैयारियां चल रहीं थीं और शादी के कार्ड बांटे जा रहे थे। शुक्रवार को पहासू के दीघी गांव में रहने वालीं भूपेश की साली और दीपांशु की मौसी कुंतेश की शादी थी।
विज्ञापन

परिवार के सभी लोग शादी में शामिल होने गए थे। परिवार के कुछ सदस्य रात को 11 बजे ही घर आ गए और दीपांशु व कुछ सदस्य गांव दीघी में ही रुक गए। जयमाला आदि कार्यक्रम होने के बाद रात करीब ढाई बजे दीपांशु बाइक से अकेले ही घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह पहासू कस्बा क्षेत्र में मुकर्रम इंटर कॉलेज के पास पहुंचे तो अचानक उसके सामने सांड़ आ गया। दीपांशु कुछ समझ पाता उससे पहले ही सांड़ से बाइक की टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद बाइक समेत दीपांशु काफी दूर जाकर गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल दीपांशु को देख पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दीपांशु को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन मृत दीपांशु को देख बिलख उठे।
वहीं, एक ओर जहां उनकी मौसी कुंतेश विदा हो रही थी, तभी दिपांशु की मौत की जानकारी मिली। यह सुनकर नाना धारा सिंह और अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया।

घटना के बाद शिकारपुर स्थित मोहल्ला मुफ्तीबाड़ा और पहासू के दीघी गांव दोनों जगह मातम पसर गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम जांच के बाद शनिवार दोपहर को शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed