फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mother of three children eloped with lover after taking cash and jewelery from home in Bulandshahr

प्रेमी संग भागी तीन बच्चों की मां: पीड़ित पति थाने जाकर बोला- साहब मेरी बीवी को बहला-फुसलाकर ले गया नईमुद्दीन

Sat, 20 May 2023 05:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 May 2023 05:00 PM IST
सार

पति ने कहा कि उसकी पत्नी अपने तीनों बच्चों को घर पर छोड़कर करीब 80 हजार की नगदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई है।

विज्ञापन
Mother of three children eloped with lover after taking cash and jewelery from home in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पति ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस में आरोपी नईमुद्दीन रहता है, जो दबंग एवं आपराधिक प्रवृत्ति का है। आरोपी ने उसकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसा लिया और बीते दिनों उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। 

विज्ञापन

उसकी पत्नी अपने तीनों बच्चों को घर पर छोड़कर करीब 80 हजार की नगदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई है। पत्नी को भगाने में आरोपी नईमुद्दीन का सहयोग उसके भाई वाहिद एवं साजिद ने भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने अपनी पत्नी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है। नगर पुलिस ने आरोपी नईमुद्दीन, वाहिद एवं साजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed