फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mother and daughter killed, husband critically injured after being hit by speeding car.

Bulandshahar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां-बेटी की मौत, पति गंभीर घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter killed, husband critically injured after being hit by speeding car.
सिकंदराबाद मासूम मृतक जैनब का फाइल फोटो

विज्ञापन

सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मां और पांच माह की बेटी की मौत हो गई। हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

अरनिया थाना क्षेत्र के गांव लखनवाड़ा निवासी आकिल ने बताया कि वह तीन दिन पहले सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के गांव दौला में रिश्तेदारी में आए थे। सोमवार को उनके भाई राशिद, पत्नी सादिका और पांच माह की बेटी हीना उर्फ जैनब के साथ उनसे मिलने के लिए बाइक से गांव दौला आ रहे थे।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे नेशनल हाईवे-34 पर गुलावठी फ्लाईओवर से आगे वेयर हाउस के पास पीछे से आ रहे कार सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
अनियंत्रित होकर बाइक समेत तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती और उनकी बेटी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने यहां मां सादिका व बेटी हीना को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशिद की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि राशिद मजदूरी करते हैं। हीना उनकी इकलौती संतान थी। हादसे में नोएडा निवासी कार चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। मां-बेटी के शव को देखते ही परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई, उनका रो-रोकर बुरा हाल था। रिश्तेदारों ने उन्हें किसी तरह ढांढस बंधाया। पुलिस ने मां, बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



वर्जन

कार की टक्कर से बाइक सवार मां, बेटी की मौत हो गई। पति राशिद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, नोएडा निवासी कार चालक भी घायल हो गया। जिसे हिरासत में लेते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दीपक कुमार तिवारी,
सीओ सिकंदराबाद

सिकंदराबाद मासूम मृतक जैनब  का फाइल फोटो

सिकंदराबाद मासूम मृतक जैनब का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed