फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mosque wall collapses in Khurja Two dead

खुर्जा में गिरी मस्जिद की दीवार: मलबे की चपेट में आने से दो की हुई मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 09 Jul 2026 05:53 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Akash Dubey Updated Thu, 09 Jul 2026 05:53 PM IST
सार

बारिश से मस्जिद की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हुए, जिनमें से दो की हालत नाजुक है।

विज्ञापन
Mosque wall collapses in Khurja Two dead
बुलंदशहर में आफत बनी बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

खुर्जा के मुंडाखेड़ा गांव में लगातार बारिश के कारण एक मस्जिद की दीवार गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय एक परिवार मस्जिद की दीवार के सहारे टेंट लगाकर रह रहा था। यह परिवार मलबे की चपेट में आ गया।



 

दीवार गिरने से चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सीओ, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच और राहत कार्य

हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। राहत कार्य तेजी से जारी है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed