फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   More than 70 percent of the defaulters will cut the electricity of the entire village

70 फीसदी से अधिक बकायेदार मिलने पर कटेगी पूरे गांव की बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
More than 70 percent of the defaulters will cut the electricity of the entire village
70 फीसदी से अधिक बकायेदार मिलने पर कटेगी पूरे गांव की बिजली
विज्ञापन

बुलंदशहर। बकाया नहीं चुकाने वाले ग्रामीण बकायेदारों के खिलाफ पावर कारपोरेशन बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। अब गांवों में 70 फीसदी बिजली का बिल बकाया होने पर कारपोरेशन पूर गांव की बिजली काटेगा। पावर कारपोरेशन ऐसे गांव को चिन्हित करने की प्रक्रिया में जुट गया है। इसके अलावा बकायेदार ट्यूबवेल उपभोक्ताओं की भी बिजली काटी जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र में राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए शासन स्तर से बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जा रही है। लॉकडाउन के कारण ग्रामीण इलाकों में ऊर्जा निगम का करोड़ों रुपये बकाया रुका हुआ है। लाख कोशिश के बावजूद निगम के अफसर बकाया नहीं जुटा पा रहे हैं। अब ग्रामीण क्षेत्र से बकाया वसूली के लिए डिस्कनेक्शन अभियान को रफ्तार दी जाएगी। 70 फीसदी से अधिक बकायेदार उपभोक्ता वाले गांव की बिजली आपूर्ति काटी जाएगी। इन गांव के फीडर ही बिजलीघरों से काटे जाएंगे। जब तक बकाया नहीं चुकाया जाएगा, तब तक बिजली आपूर्ति नहीं जोड़ी जाएगी। इसके अलावा तीन माह से अधिक के ट्यूबवेल बकायेदार उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी। इन सभी बकायेदार उपभोक्ताओं के ट्यूबवेल कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन

बिल जमा करने को गांवों में लगेंगे कैंप
बकाया वसूली के लिए गांवों में पावर कारपोरेशन कैंप लगाएगा। प्रत्येक गांव में ऊर्जा निगम द्वारा कैम्प का आयोजन कर बकाया जुटाया जाएगा। यदि कैम्प में भी राजस्व वसूली नहीं होगी तो निगम कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में बकाया वसूली को कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा जिन गांव में 70 फीसदी से अधिक बकायेदार होंगे, उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके अलावा तीन माह से ऊपर के ट्यूबवेल बकायेदार उपभोक्ताओं के भी कनेक्शन काटे जाएंगे।
- आरपीएस तोमर, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed