फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   More than 337 diesel autos will be removed from the district roads.

Bulandshahar News: जिले की सड़कों से हटेंगे 337 से अधिक डीजल वाले ऑटो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
More than 337 diesel autos will be removed from the district roads.
बुलंदशहर/खुर्जा/जहांगीराबाद/डिबाई। जिले की सड़कों पर दौड़ रहे 337 से अधिक डीजल ऑटो हटाए जाएंगे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर मुख्य सचिव ने बुलंदशहर में अगले वर्ष 31 दिसंबर तक डीजल ऑटो के संचालन पर चरणबद्ध तरीके से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। शहर के अलावा खुर्जा, जहांगीराबाद, डिबाई समेत अन्य जगहों पर भी डीजल ऑटो संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


बुलंदशहर शहर में रोडवेज बस अड्डा, भूड़ चौराहे, डीएवी फ्लाईओवर, अनूपशहर अड्डा और शिकारपुर बाईपास पर सुबह से शाम तक 400 से अधिक ऑटो संचालित होते हैं। इनमें सीएनजी के साथ डीजल ऑटो भी शामिल हैं। जहांगीराबाद क्षेत्र से अनूपशहर और डिबाई के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। अहार के लिए भी बस सेवा नहीं है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग आवाजाही के लिए ऑटो व अन्य वाहनों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

इनमें डीजल वाले ऑटो भी शामिल हैं। खुर्जा से जंक्शन, जहांगीरपुर, अलीगढ़, पहासू और बुलंदशहर रोड पर बस व यातायात के अन्य संसाधन कम हैं। ऐसे में अधिकांश यात्री ऑटो से सफर करते हैं। डीजल ऑटो खुर्जा से बुलंदशहर तक संचालित हो रहे हैं। इनमें भी यात्रियों की जान जोखिम में डालकर क्षमता से अधिक सवारी भरी जा रही हैं। डिबाई से अलीगढ़ और अनूपशहर के लिए बसों का संचालन कम होता है। क्षेत्र से लोगों का प्रतिदिन स्कूल-कॉलेज, अस्पताल व अन्य कार्य के लिए आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में यहां बड़ी संख्या में सीएनजी व डीजल ऑटो का संचालन हो रहा है। ग्रामीण रामभूल ने कहा कि डीजल ऑटो बंद करना है तो प्रशासन को अन्य साधन बढ़ाने चाहिए, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन-इन क्षेत्र में संचालित हो रहे डीजल के ऑटो

क्षेत्र का नाम : ऑटो की संख्या
बुलंदशहर : 64

खुर्जा : 58
जहांगीराबाद : 40

अनूपशहर : 36
सिकंदराबाद : 38

डिबाई : 35
स्याना : 22

शिकारपुर : 25
गुलावठी : 19

--
Iशासन का अभी लिखित में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। डीजल के जितने भी ऑटो जिले में होंगे, उनको समयानुसार बंद कराया जाएगा। इसके बावजूद कोई डीजल का ऑटो संचालित मिला तो सीज किया जाएगा। - सतीश कुमार, एआरटीओ प्रशासनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed