{"_id":"694accf9e594af36010612e4","slug":"monkeys-attacked-the-innocent-child-while-he-was-playing-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-145828-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खेलते समय आए बंदर, भाग रहे मासूम पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खेलते समय आए बंदर, भाग रहे मासूम पर किया हमला
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिवाली में घर के पास खेल रहे मासूम पर अचानक बंदर ने हमला कर दिया। बंदर के काटने पर मासूम के सीधे हाथ से खून निकलने व जख्म गहरा होने पर परिजन मंगलवार को जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां उसे एआरवी व एआरएस लगाया गया। वहीं, जिला चिकित्सालय में मंगलवार को छह को सीरम और करीब 140 को एआरवी लगाई गई।
गांव शिवाली निवासी काजल ने बताया कि पांच वर्षीय पुत्र आर्यन सोमवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। अचानक बंदरों का झुंड आ गया। जिसे देखकर पुत्र वहां से जाने लगा तो एक बंदर ने उस पर हमला बोल दिया। पुत्र के चीखने की आवाज पर मौके पर पहुंचे। उससे पूर्व बंंदर ने आर्यन के सीधे हाथ ही हथेली पर काट लिया। जिससे खून निकलने लगा।
घाव गहरा होने पर मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सक ने एआरवी व एआरएस लगाने की सलाह दी। पुत्र को एआरवी व एआरएस लगवा दी है। इसके अलावा 31 वर्षीय वेदप्रकाश, 45 वर्षीय रुकसाना, 55 वर्षीय बाला देवी व 50 वर्षीय कुसुम समेत छह को जख्म गहरा होने पर एआरएस (सीरम) लगाई गई। साथ ही करीब 140 लोगों को हल्के जख्म होने पर एआरवी लगाई गई।