{"_id":"68b8733bd72ff7b4d70091ff","slug":"money-withdrawn-by-tampering-with-atm-five-including-a-woman-arrested-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-139928-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एटीएम में छेड़छाड़ कर रुपये निकाले, महिला समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एटीएम में छेड़छाड़ कर रुपये निकाले, महिला समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
एटीएम से रुपये निकालने वाले आरोपियों से बरामद एटीएम कार्ड, मोबाइल व अन्य सामान। संवाद
बुलंदशहर। एटीएम में लोहे की पत्ती लगाकर रुपये निकालने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने बुधवार शाम गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 44 एटीएम कार्ड, सात मोबाइल फोन व 3400 रुपये नकद बरामद किया है। इससे पहले केनरा और पंजाब नेशनल बैंक के दो प्रबंधकों ने एटीएम से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एक बदमाश की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी थी।
नगर के डीएम रोड स्थित केनरा बैंक, पीएनबी मोती बाग शाखा और पीएनबी सिविल लाइन के वरिष्ठ प्रबंधक ने पुलिस को शिकायत दी थी। बताया कि बैंक के कई ग्राहकों ने एटीएम से रुपये न निकलने की शिकायत की। जब जांच की गई तो पता चला कि ग्राहकों ने कई एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया। प्रयास असफल होने पर ग्राहक के जाने के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति एटीएम में आया और रुपये निकाल लिए।
आरोप लगाया कि उसी संदिग्ध व्यक्ति ने एटीएम में छेड़छाड़ करते हुए ग्राहकों के खाते से रुपये निकाले हैं। पुलिस ने जांच के आधार पर एक महिला समेत पांच आरोपियों को पुरानी जेल मैदान से गिरफ्तार किया। एएसपी ऋजुल ने बताया कि आरोपियों की पहचान बहाजुद्दीन निवासी डी ब्लाक मुरमुरा पार्क ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद, फहाद निवासी पूजा काॅलोनी गाजियाबाद, शाहिद निवासी अम्बरपुर जाफर उर्फ मछमार बिजनौर, शोयब निवासी ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद और रेशमा निवासी खुशहाल पार्क ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद के रूप में हुई। पूछताछ के बाद पांचों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
रुपये निकासी के स्थान पर लगाते थे लोहे की पट्टी
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह एटीएम में रुपये निकासी के स्थान पर लोहे की पत्ती लगाते थे और वहीं बाक्स में एक मोबाइल फोन चालू कर स्पीकर ऑन कर रख देते थे। जिस एटीएम में दो मशीन होती थी तो दूसरी मशीन पर खराब का नोटिस लगा देते थे और एटीएम के आसपास ही खड़े हो जाते थे। जब कोई एटीएम में रुपये निकालने आता था तो रुपये निकासी के स्थान पर लोहे की पत्ती लगा देते थे। रुपये निकासी न होने पर आरोपी दूसरे फोन से बोलते थे कि रुपये कुछ ही समय में वापस खाते में आ जाएंगे। जिसे सुनकर एटीएम से रुपये निकालने आया व्यक्ति वापस चला जाता था। इसके बाद वह पत्ती हटाकर रुपये निकाल लेते थे।