फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   molestation of five year old girl playing outside the house

Bulandshahar News: घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। जंक्शन क्षेत्र के गांव में घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। परिवार के लोगों ने आरोपी की पकड़कर कर धुनाई कर दी, इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव निवासी युवक ने बताया कि उनके छोटे भाई की शादी है, इसके चलते घर में सभी रिश्तेदार आए हैं। सोमवार को उसकी मौसी और उनके बच्चे भी घर आए थे। मौसी अपने साथ पांच साल की पोती को लेकर आई थी। सोमवार शाम को मौसी की पांच साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव निवासी एक युवक बहला फुसलाकर बच्ची को अपने साथ अपने घर ले गया। वहां बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। बचाव में बच्ची ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के सभी लोग वहीं आ गए और आरोपी को दबोच लिया। गांव के अन्य लोग भी आ गए। ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। वहीं 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन

्ह रात को पीड़ित युवक ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी राहुल के खिलाफ छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज किया है। जो मूलरूप से अलीगढ़ जनपद के चंडौस का रहने वाला है। खुर्जा में अपने रिश्तेदारी में रहने आया हुआ था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed