{"_id":"590b762b4f1c1ba874442c2d","slug":"modi-government-should-not-care-for-the-youth-neither-the-farmers-concern","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मोदी सरकार को न जवान की सुध, न किसान की फिक्र’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मोदी सरकार को न जवान की सुध, न किसान की फिक्र’
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 05 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
जांबाज जवान को दी गई अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीमा पर देश के जवानों की बर्बरता पूर्ण हत्या और सुकमा में अर्द्धसैनिक बल के जवानों की हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल की। कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। केंद्र सरकार को कायर सरकार करार दिया।
नगर के राजेबाबू पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फोन से संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को न तो किसानों की सुध है और न ही जवानों की फिक्र।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार में सीमा पर ऐसी घटनाएं आम हो चुकी हैं, जबकि मोदी लोकसभा चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे करते थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि शहीद हुए सैनिकों के परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक मुआवजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता चौधरी श्योपाल सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार न तो जवानों का मनोबल बढ़ा पा रही है और न ही शहीदों की शहादत का सम्मान कर रही है। पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह नकारा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष अलीम मोहम्मद खान, संजय शर्मा, जितेन्द्र कुमार, आदर्श देव शर्मा, महेश शास्त्री, बाबा मुईद, शकील अहमद, देवेन्द्र शर्मा, दिनेश शर्मा, महीपाल सैनी मौजूद रहे।