फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   mloestation case with police officer daughter

सरेराह हुई दरोगा की बेटी को उठाने की कोशिश

Tue, 25 Dec 2012 03:34 PM IST
बुलंदशहर/ब्यूरो
बुलंदशहर/ब्यूरो Updated Tue, 25 Dec 2012 03:34 PM IST
विज्ञापन
mloestation case with police officer daughter

नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके मोती बाग के पास सोमवार शाम चार युवकों ने गाजियाबाद में तैनात एक दरोगा की बेटी को जबरन उठाने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने एक आरोपी को दबोचकर जमकर पीटा, लेकिन तीन युवक भाग गए। पुलिस मामले को छेड़छाड़ का बताकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


गाजियाबाद एसओजी में तैनात दरोगा की बेटी 12 वीं कक्षा की छात्रा है। सोमवार शाम करीब छह बजे छात्रा मोती बाग की तरफ से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दो बाइक पर सवार चार युवकों ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठा लिया। छात्रा के शोर मचाने पर दुकानदार और राहगीर जमा हो गए। उन्होंने एक युवक को दबोच लिया और छात्रा को बाइक से नीचे खींच लिया।
विज्ञापन


लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी युवक और पीड़ित छात्रा को कोतवाली ले गई। पुलिस ने छात्रा की मां को भी कोतवाली बुला लिया। इसी दौरान कोतवाली में शिव सैनिक पहुंच गए। शिव सैनिकों ने बताया कि सरेआम छात्रा के अपहरण का प्रयास हुआ है। उन्होंने पकड़े गए आरोपी और तीन अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की सुनिए
छात्रा मेरे पड़ोस में रहती है। मैंने उसे गोद में खिलाया है। एक युवक छात्रा को लेकर जा रहा था। मैंने छात्रा से युवक के संबंध में पूछताछ की, तो वह भड़क गई और छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगी। मैं निर्दोष हूं, छात्रा के कहने पर लोगों ने मुझे बुरी तरह पीटा है।


पुलिस की सुनिए
मामला छेड़छाड़ का है। छात्रा का कहना है कि रास्ते में आने जाने के दौरान आरोपी उससे छेड़छाड़ करता है। छात्रा के पिता ने गाजियाबाद से आने के बाद कार्रवाई की बात कही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र कालरा, नगर कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed