फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   MLC election: 98.91 % voting on 22 boths.

थमा घमासान, 98.91 फीसदी हुआ मतदान

Thu, 03 Mar 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 03 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
MLC election: 98.91 % voting on 22 boths.
बुलंदशहर-गौतमबुद्ध नगर एमएलसी चुनाव में बृहस्पतिवार को 22 मतदाता बूथों पर 98.91 फीसदी मतदान हुआ। जिला पंचायत में सांसद विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों ने वोट डाले।
विज्ञापन


स्याना और सिंकदराबाद विधायक ने अपने क्षेत्र में वोटिंग की। ग्राम प्रधान और सभासदों ने अपने अपने ब्लाकों में वोटिंग की। कई मतदान केंद्रोें पर सपा और भाजपा कंडीडेट के बीच कड़ी टक्कर दिखी।
विज्ञापन


सिकंदरारबाद में भाजपाइयों ने सपाइयों पर मतदाताओं को प्रलोभित करने का आरोप लगा डीएम से शिकायत की। बुलंदशहर में 2292 में से 2267 वोट और गौतमबुद्ध नगर में 470 में से 465 वोट पड़े। दोनों जनपदों में 98.91 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे जिला पंचायत सभागार समेत बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के 22 मतदाता बूथ पर वोटिंग शुरू हुई। जिला पंचायत बूथ पर सांसद भोला सिंह, कांग्रेस विधायक बंसी पहाड़िया, सपा विधायक गुडडू पंडित, विधायक मुकेश पंडित, जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव व उनकी पत्नी आशा यादव ने वोट डाले।

स्याना विधायक दिलनवाज खान ने ऊंचागांव और विधायक बिमला सोलंकी ने सिकंदराबाद ब्लाक में वोटिंग की। कलक्ट्रेट में माननीयों के वाहनों को अंदर नहीं घुसने दिया गया।

कलक्ट्रेट गेट से विधायक और सांसद पैदल मतदान स्थल तक पहुंचे और वोट डाले। डीएम बी. चंद्रकला और एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने मतदाता बूथों का दौरा किया। इस बीच मतदान स्थलों पर कड़ी चौकसी नजर आई। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर मतदान की वीडियाग्राफी की गई।

जाम में फंसे डीएम-एसएसपी और दूल्हे राजा
जहांगीराबाद जाते समय डीएम बी चंद्रकला और एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेट स्थित जहांगीराबाद मोड़ चौराहे पर लगे जाम में फंस गये।

अफसरों के अधीनस्थों ने वाहनों से उतरकर जाम खुलवाया। करीब पांच मिनट जाम में फंसने के बाद दोनों ही अफसर जहांगीराबाद की ओर निकल गये।

वहीं, सिकंदराबाद में चुनाव के दौरान किए गए रूट डायर्वजन ने नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न कर दी। जाम में एक दूल्हे की कार भी फंस गई। उसे मंडप में पहुंचने में देरी हुई।

जहांगीराबाद में पुलिस सपाइयों में नोकझोंक
ब्लॉक पर 138 मतदाताओं में से 136 ने मतदान किया। यहां दो मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। कुछ मतदाताओं के पास आईडी प्रुफ न होने पर पुलिस ने मतदाताओं को वापिस भेजने की सूचना पर मतदान केंद्र पर पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेताओं और पुलिस के बीच झपड़ हुई।

मामला बढ़ने पर तहसीलदार रतन वर्मा और कोतवाल प्रभात वर्मा मौके पर पहुंचे। अफसरों ने सपा कार्यकर्ताओं को शांत कराया। सपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी और भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा ने भी मतदान केंद्र पर पहुंचकर एजेंटों से जानकारी प्राप्त की।

जनता का वोट जनता के बीच डाला-विधायक
स्याना से कांग्रेस के विधायक दिलनवाज खान और सिंकदराबाद  से भाजपा विधायक विमला सोलंकी ने अपने अपने क्षेत्र में जाकर वोट डाला। जबकि सांसद और बाकी पांच विधायकों ने जिला मुख्यालय पर वोटिंग की।

सांसद और विधायकों ने जिला प्रशासन को जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत में मनाए गे मतदान केंद्र पर वोट डालने की सहमति दी थी।

विधायक दिलनवाज खां ने अपने क्षेत्र के ऊंचागांव ब्लाक पर वोट करने की सहमति दी थी। उनका कहना था कि जनता के प्रतिनिधि हैं। जब क्षेत्र में बूूथ है तब जनता के वोट को उनके बीच ही डालना चाहिए।

एमएलसी चुनाव में 98.91 प्रतिशत मतदान हुआ। बुलंदशहर के 18 बूथों पर 2267 और गौतमबुद्धनगर के चार बूथों पर 465 मतदाताओें ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव शांति से हुआ।  -बी. चंद्रकला, जिला निर्वाचन अधिकारी

मतपेटिकाआें को डीएवी डिग्री कालेज में रखवा दिया गया है। मतपेटिकाओ की सुरक्षा में कड़ी चौकसी की गई है। राउंड दा क्लाक 24 घंटा पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई है। - विशाल सिंह, डिप्टी निर्वाचन अधिकारी

भाजपा के लिए परिणाम सुखद रहेगा। सपा के खफा  वोटर भी भाजपा के पक्ष में गए हैं। इस  चुनाव मे व्यक्तिगत छवि भी भाजपा के लिए फायदेमंद रही। -डीके  शर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा


चुनाव उम्मीद के मुताबिक हुआ। पार्टी की रणनीति के मुताबिक मतदान हआ। छह मार्च को कमल खिल जाएगा।
- संजय शर्मा, प्रत्याशी भाजपा

सपा को विकास के नाम पर उम्मीद से अधिक वोट मिला। जीत का अंतर बड़ा होगा। सपा की झोली में इस सीट का आना तय हो गया है। - नरेंद्र भाटी, प्रत्याशी सपा

सपा प्रत्याशी करीब 600 मतों से विजयी होंगे। कुछ जगह एकतरफा वोटिंग हुई है। सपाईयों की मेहनत रंग लाई हैं। जीत का तोहफा मिलना पक्का है। - दिनेश गुर्जर, जिलाध्यक्ष सपा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed