{"_id":"6a4545cadb90214c6f04f408","slug":"mla-tells-sdm-on-video-call-your-peshkar-has-sold-off-the-entire-tehsil-dm-takes-action-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-158608-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वीडियो कॉल पर विधायक बोले...एसडीएम साहब तुम्हारे पेशकार ने पूरी तहसील बेच रखी है, डीएम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वीडियो कॉल पर विधायक बोले...एसडीएम साहब तुम्हारे पेशकार ने पूरी तहसील बेच रखी है, डीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सिकंदराबाद तहसील में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ सपा व बसपा की मानसिकता के अधिकारी और कर्मचारी जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। विधायक ने मंगलवार रात 9:30 बजे आरोप लगाए और जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने रात करीब 10:15 बजे एसडीएम और स्टेनो को हटा दिया। इसके अलावा उन्होंने एसडीएम अनूपशहर के खिलाफ विरोध देखते हुए उन्हें भी हटा दिया। बुधवार सुबह आरोप लगने वाले सिकंदराबाद और अनूपशहर एसडीएम ने सदर और स्याना तहसील में न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में चार्ज ले लिया है। उधर, विधायक ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार करने वाला कोई भी अधिकारी कर्मचारी बचेगा नहीं।
सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया कि वह सोमवार को उद्घाटन और जनसुनवाई के दौरान झाझर के नगला केसरी गांव में लोगों की समस्या सुन रहे थे। इस दौरान पारस मणि और प्रमोद राज सिंह ने कहा कि असलहा के लाइसेंस के लिए धर्मेंद्र सोलंकी के माध्यम से चार हजार रुपये सिकंदराबाद एसडीएम दीपक कुमार पाल के स्टेनो जितेंद्र सिंह परमार को दिए। स्टेनो का कहना था कि यहां बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है। इस पर विधायक ने एसडीएम को जनता के बीच से वीडियो कॉल मिला दिया और कहा कि आपका स्टेनो आपको और पूरी तहसील को बेच रहा है। इसके बाद वीडियो कॉल पर ही एसडीएम स्टेनो से विधायक की बात कराते हैं, विधायक वीडियो में स्टेनो को धमकाते हुए कहते हैं कि आपने पूरी तहसील बेच दी है। पीड़ित के पैसे लौटा दो नहीं तो आपको सस्पेंड करा दूंगा। उन्होंने वीडियो में यह भी कहा कि चार हजार रुपये की जगह आठ हजार रुपये वापस करना। वहीं वीडियो में आरोपी एसडीएम का स्टेनो जितेंद्र पैसे वापस करने की बात कर रहा है। अब इस प्रकरण की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को गांव अगराई व चोला में शाम करीब पांच बजे उद्घाटन और जनसुनवाई करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने फिर से एसडीएम के स्टेनो पर बिना पैसे लिए काम नहीं करने का आरोप लगाया। इससे नाराज विधायक कार्यक्रम समाप्त करने के बाद सिकंदराबाद पहुंचे और करीब रात 9:30 बजे पत्रकार वार्ता कर सिकंदराबाद तहसील में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है, लेकिन कुछ सपा-बसपा की मानसिकता के अधिकारी और कर्मचारी जनता को लूटने और सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों का इलाज किया जाएगा। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीएम, कमिश्नर और मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा, जिससे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकेगी। साथ ही विधायक ने शिकायत के बाद भी स्टेनो पर कार्रवाई नहीं होने पर एसडीएम की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
इसके बाद जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने मंगलवार रात करीब 10:15 बजे एसडीएम सिकंदराबाद दीपक कुमार पाल को पद से हटा दिया। उन्हें सदर तहसील में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात किया है। वहीं, स्टेनो जितेंद्र को पद से हटाते हुए मुख्यालय में जनगणना कार्यालय से अटैच किया है। उधर, अनूपशहर में अधिवक्ताओं ने एसडीएम अनूपशहर पर भी गंभीर आरोप लगाए। डीएम ने एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल को पद से हटाते हुए स्याना का एसडीएम न्यायिक बनाया है। सदर में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात दिनेश चंद्र को एसडीएम सिकंदराबाद नियुक्त किया है। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा को एसडीएम अनूपशहर बनाया है। सभी ने बुधवार सुबह चार्ज संभाल लिया है।
सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे पूरे प्रकरण की जांच
विधायक की शिकायत के बाद सिकंदराबाद तहसील में एसडीएम के पेशकार के रुपये लेने की जांच जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह को सौंपी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रकरण की जांच कर जल्द जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके।