फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Minor teenager kidnapped and group misdeed in Ahar area of Bulandshahr

किशोरी से हैवानियत: टॉयलेट करने गई लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश, जंगल में सामूहिक दुष्कर्म कर खींची तस्वीरें

Tue, 12 Jul 2022 11:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अहार (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, अहार (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 12 Jul 2022 11:04 PM IST
सार

अहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी गांव में ही भागवत कथा सुनने के लिए गई थी। टॉयलेट जाने के लिए वह पंडाल से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव निवासी आरोपी युवक सचिन और कालू ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Minor teenager kidnapped and group misdeed in Ahar area of Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर में अहार थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से भागवत कथा सुनने के लिए गई किशोरी को बेहोश कर गांव निवासी दो आरोपियों ने अगवा कर लिया। खेत में ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता की वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपियों ने किशोरी को उसके पिता व भाई की हत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी गांव में ही भागवत कथा सुनने के लिए गई थी। शाम करीब छह बजे वह टॉयलेट जाने के लिए भागवत कथा के पंडाल से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव निवासी आरोपी युवक सचिन और कालू ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसे अपने साथ जंगल में ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने होश में आने पर विरोध करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। जिस पर आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने और शिकायत करने पर पीड़िता के पिता व भाई की हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़ कर भाग गए। पीड़िता ने अपने घर पहुंच कर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों ने थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। जबकि, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मामले में दोनों नामजद आरोपियों की खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है, जल्द ही न्यायालय में भी उसके बयान दर्ज करा दिए जाएंगे। - बीबी चौरसिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed