फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   millions took holy dip in river ganga on kartik poornima.

हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 25 Nov 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला, अनूपशहर
अमर उजाला, अनूपशहर Updated Wed, 25 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
 millions took holy dip in river ganga on kartik poornima.
तीन लाख से अधिक लोगों ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा के विभिन्न
विज्ञापन
घाटों पर स्नान किया। मंगलवार रात 12 बजे से शुरू हुआ शाही स्नान बुधवार शाम तक जारी रहा।

गंगा स्नान के बाद लाखों श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान किया। अनूपशहर, नरौरा, अहार, अवंतिका देवी, रामघाट आदि गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगास्नान किया।

मंगलवार रात 12 बजे से ही घाटों पर हर-हर गंगे के जयघोष गूंजने लगे। लाखों श्रद्धालुओं द्वारा किए गए दीपदान से गंगा के तट रोशन हो उठे। पावन छोटी काशी श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा से सराबोर हो उठी।

लक्खी मेला श्रद्धालुओं की आस्था से गुलजार हो गया। पहर बीतने के साथ ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। पालिका-प्रशासन की व्यवस्था से इतर श्रद्धालु खुद काफी अनुशासित नजर आए।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। नरौरा में गांधीघाट, बांसीघाट व नरवर गंगाघाट के अलावा राजघाट और रामघाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।

डिबाई में राजघाट, विहारघाट, नरवर, नरौरा, रामघाट गंगा तटों पर हजारों लोगों ने गंगा स्नान किया। बुगरासी में भगवानपुर, बसीबांगर, फरीदाबांगर आदि गंगा घाटों पर श्रद्धालुआें ने स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed