फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Millions of heads bowed down in prayer at the mosque and Eidgah.

Bulandshahar News: मस्जिद व ईदगाह में सजदे के लिए झुके लाखों सिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Millions of heads bowed down in prayer at the mosque and Eidgah.
खुर्जा में ईदगाह पर ईद के अवसर पर नमाज अदा करते नमाजी। संवाद
खुर्जा / छतारी / जहांगीरपुर। क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया। अलग-अलग मस्जिद व ईदगाह में लाखों लोगों ने नमाज अदा की। देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इसके बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। खुर्जा की ईदगाह, तरीनान मस्जिद, जीटी रोड, बुर्ज उस्मान आदि जगह नमाज अदा की गई। छतारी ईदगाह में मोहम्मद अनस अहद ने नमाजियों को नमाज अदा कराई और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। जहांगीरपुर कस्बा सहित अन्य गांव में नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी तैनात रही। भीड़भाड़ वाले मुख्य रास्तों और चौराहे पर खुफिया नजर रखी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed