फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Met the Mandi Secretary and demanded the removal of illegal encroachment.

Bulandshahar News: मंडी सचिव से मिलकर की अवैध कब्जा हटाने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Met the Mandi Secretary and demanded the removal of illegal encroachment.
जहांगीराबाद। नवीन अनाज मंडी में बारिश के दौरान किसानों को हुए नुकसान और नीलामी चबूतरों पर कथित अवैध कब्जों के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मंडी सचिव धीरज कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंडी सचिव से कहा कि हाल की बारिश में जलभराव के कारण किसानों का बड़ी मात्रा में अनाज खराब हुआ है।
विज्ञापन

साथ ही नीलामी चबूतरों पर कथित अवैध कब्जों के चलते किसानों को अपनी उपज की नीलामी में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ता के दौरान मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गर्ग भी मौजूद रहे। मंडी सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि चबूतरों से अवैध कब्जे हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर चबूतरों से कब्जे नहीं हटे और किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मंडी सभापति, उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी से शिकायत कर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा, राय सिंह प्रधान, मंडल अध्यक्ष नेमपाल सिंह और नवीन राघव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed