फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Messages saved a fraud.

मैसेज ने बचाया लाखों का घोटाला

Tue, 02 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 02 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Messages saved a fraud.
एसडीओ की गैरहाजिरी में उनके कार्यालय में घुसकर बिजली बिल डिलीट की कोशिश कर रहा कैश घोटाले का आरोपी बाबू रंगेहाथ पकड़ा गया। बाबू एसडीओ की आईडी यूज कर रहा था।
विज्ञापन


आईडी से छेड़छाड़ होते ही एसडीओ के मोबाइल पर मैसेज पहुंच गया। आनन-फानन में दफ्तर पहुंचे एसडीओ ने बाबू को रंगेहाथ दबोच लिया। इस दौरान बाबू मौके से भाग गया।
विज्ञापन


एसडीओ ने पूरे मामले की रिपोर्ट अफसरों को भेजी है। एक्सईएन ने आरोपी बाबू के खिलाफ जांच के आदेश दिए है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर मोतीबाग कैश काउंटर पर सात लाख रुपये के गबन का आरोपी बाबू यतेंद्र कुमार एसडीओ की गैरहाजिरी में अंसारी रोड स्थित उनके दफ्तर में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने दफ्तर का गेट लगा दिया। इसके बाद यतेंद्र कुमार एसडीओ नगर अवधेश यादव की यूजर आईडी खोलकर बिल डिलीट करने की कोशिश करने लगा।

यूजर आईडी खुलते ही एसडीओ के मोबाइल पर मैसेज पहुंच गया। एसडीओ आनन-फानन में अपने दफ्तर पहुंचे। एसडीओ के कमरे के अंदर मोतीबाग कैश काउंटर पर सात लाख रुपये गबन का आरोपी बाबू यतेन्द्र कुमार बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed