{"_id":"66c37ae9341ffdd7de0d7f1b","slug":"merit-list-will-now-be-made-after-registration-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-120552-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पंजीकरण के बाद अब बनेगी मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पंजीकरण के बाद अब बनेगी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की बची सीटों पर प्रवेश के लिए सीसीएसयू के पोर्टल पर चल रही पंजीकरण की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। अब प्रवेश के लिए मेरिट जारी की जाएगी, लेकिन अभी तक यह निर्देश जारी नहीं किया गया कि मेरिट सीसीएसयू जारी करेगा या फिर कॉलेज ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश करेंगे। इस संबंध में सीसीएसयू मंगलवार को निर्देश जारी कर सकती है।
स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी और बीकॉम समेत प्रोफेशनल कोर्स की सीटों पर प्रवेश के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से पहले दो मेरिट जारी की गई। इसके बाद कॉलेजों में बची सीटों पर ओपन मेरिट जारी कर प्रवेश कराने के लिए निर्देश जारी किए गए। इसके बाद भी एडेड कॉलेजों में कोटे और निजी कॉलेजों में करीब 60 फीसदी सीट अभी भी रिक्त चल रही हैं। इन सीटों पर प्रवेश कराने के लिए सीसीएसयू ने सोमवार तक का समय पोर्टल पर पंजीकरण कराने का समय दिया गया। छात्र-छात्राओं ने आखिरी दिन तक अपने-अपने पंजीकरण कराए और अब उन्हें इस बात का इंतजार है कि किसी तरह उन्हें प्रवेश मिलेगा। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि सीसीएसयू के पोर्टल पर बची सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया था।
उन्होंने बताया कि अभी इस संबंध में कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है कि प्रवेश के लिए सीसीएसयू की ओर से मेरिट जारी की जाएगी या फिर कॉलेजों को ही ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश कराने के निर्देश दिए जाएंगे।