Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Merchants boycotted all trade with Turkey

Bulandshahar News: व्यापारियों ने तुर्किये से सभी तरह के व्यापार का किया बहिष्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात में पाकिस्तान का साथ देने की वजह से तुर्किये का देशभर में विरोध हो रहा है। जिले में भी इसका असर दिख रहा है। जिले के व्यापारिक संगठनों ने तुर्किये से सभी तरह के व्यापार पर रोक की मांग के साथ अपनी ओर से आयात-निर्यात बंद करने का एलान किया है। व्यापारियों का कहना है कि जिले में तुर्किये के राजमा, अंजीर एवं खुबानी का प्रतिवर्ष 60 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होता है।
विज्ञापन

--
Iजिले में राजमा, अंजीर एवं खुबानी जैसे मेवों का आयात तुर्किये होता है। पाकिस्तान का साथ देने पर कोई भी व्यापारी तुर्किये से किसी भी तरह का व्यापारिक संबंध नही रखना चाहता है। - विजय गुप्ता, मसाला विक्रेता I
विज्ञापन

Iतुर्किये ने पाकिस्तान का साथ दिया, जबकि तुर्किये से काफी सामान भारत आता है। अब ग्राहक सामान लेने से पूर्व पूछने लगे है कि ये तुर्किये का तो नहीं है। अगर तुर्किये का सामान होता है तो मना कर देते हैं। - सुमित माहेश्वरी, किराना व्यापारी I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iभारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के बाद से तुर्किये के सामान का बहिष्कार सभी लोग कर रहे हैं। ऐसे में उसके यहां से सामान लेकर कोई भी व्यापारी नुकसान नहीं करना चाहेगा। सभी व्यापारी देश के लिए हर कदम पर साथ खड़े हैं। - घनश्याम दास गुप्ता, किराना व्यापारी I

Iतुर्किये ने पाकिस्तान को हथियार देकर आतंकियों का साथ दिया है। इससे सभी लोगों में नाराजगी है। लोग तुर्किये के सामान का बहिष्कार करने लगे हैं। दुकान पर जाने से पूर्व व्यापारी से तुर्किये का सामान न देने के लिए कहता हूं। - संजीव सेठ, आम नागरिकI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article