फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mentally ill woman living alone at home dies in Khurja

30 साल की रूबी थी 30 KG की: कई दिनों से घर में पड़ी थी भूखी, मां-बाप पहले ही छोड़ चुके थे साथ; अब जिंदगी छूटी

Sun, 19 Jul 2026 05:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 19 Jul 2026 05:47 PM IST
सार

पड़ोसियों ने बताया कि रूबी के पिता अलीम व उसकी माता की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से गांव में अपने भाइयों के साथ रहती थी। रूबी मानसिक रूप से बीमार थी और बीच-बीच में दौरे पड़ते रहते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि छोटा भाई छोटे सिलेंडर चोरी के मामले में डेढ़ साल पहले जेल चला गया था और बड़ा भाई फहीम नशे का आदि था तो वह भी घर में कम रहता था।

विज्ञापन
Mentally ill woman living alone at home dies in Khurja
अकेली युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद गांव में रविवार सुबह घर में अकेली रह रही मानसिक रूप से बीमार युवती की मौत हो गई। पड़ोसियों ने मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया।

विज्ञापन



30 साल की रूबी रह गई थी 30 किलो की
खुर्जा देहात थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह इस्लामाबाद के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी रूबी (30) का शव उसके कमरे में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई और जांच पड़ताल की। मौके पर देखा तो रूबी का शव कमरे में पड़ा था, शरीर काफी कमजोर था। अनुमान है कि करीब 30 से 40 किलोग्राम वजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बाप की हो चुकी मौत, एक भाई जेल में दूसरा नशेड़ी
पड़ोसियों ने बताया कि रूबी के पिता अलीम व उसकी माता की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से गांव में अपने भाइयों के साथ रहती थी। रूबी मानसिक रूप से बीमार थी और बीच-बीच में दौरे पड़ते रहते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि छोटा भाई छोटे सिलेंडर चोरी के मामले में डेढ़ साल पहले जेल चला गया था और बड़ा भाई फहीम नशे का आदि था तो वह भी घर में कम रहता था।

विज्ञापन

कई दिनों से भूखी थी रूबी
रूबी कुछ दिनों से घर में अकेली ही थी, जिसको भोजन देने या अन्य देख-रेख के लिए कोई नहीं था। पड़ोसी गुलजार मोहम्मद से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को रूबी घर के बाहर बैठे देखा गया। सुबह घर में शांति देखी तो महिलाओं ने आवाज लगाई, लेकिन वह बाहर नहीं आई। अंदर देखा तो उसका शव पड़ा था।

पुलिस का बयान
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। प्रथमा दृष्टया युवती बीमार थी और उसकी देख-रेख करने वाला कोई नहीं था। बीमारी से ही उसकी मौत हुई है। गहनता से जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेजा गया है। किसी तरफ से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed